Advertisment

शाह ने सुपौल में कहा- हमने तय किया है कि हम बिहार को बनाएंगे बाढ़ मुक्त

सुपौल : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए कल यानी नौ नवंबर को शाम पांच बजे आखिरी दिन है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को दो बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम की पहली सभा सीतामढ़ी और दूसरी जनसभा बेतिया में हुई। वहीं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन बड़ी रैली को संबोधित किया। शाह की पहली सभा पूर्णिया, दूसरी जनसभा कटिहार और आखिरी रैली सुपौल जिले में हो रही है।

Goal 7 22Scope News

6 तारीख को हुए मतदान में इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है – अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पूर्णिया और कटिहार के बाद सुपौल जिले के सिमराही में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आधे बिहार में मतदान हो चुका है। छह तारीख को हुए मतदान में इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है। राहुल बाबा की बिहार में दुकान बंद होने वाली है। राजद ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है और टिकट देते वक्त वहां नारा लगाया गया कि शहाबुद्दीन अमर रहे।

वो चाहते हैं कि फिर से एक बार शहाबुद्दीन का आतंक उसका बेटा ओसामा लेकर आए। लेकिन, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए का बटन दबाइए, कोई भी जंगलराज बिहार में वापस नहीं आ पाएगा। हमने तय किया है कि हम बिहार को बाढ़ मुक्त बनाएंगे।

Amit Supaul 3 22Scope News

नेपाल से आने वाली जो नदियां बाढ़ से विनाश करती हैं – अमित शाह

शाह ने कहा कि नेपाल से आने वाली जो नदियां बाढ़ से विनाश करती हैं, उन सभी नदियों को जोड़कर हम बाढ़ का पानी किसानों के खेत में पहुंचाने वाले हैं। इसलिए, मोदी जी ने 2025 के बजट में कोसी-मेची लिंक परियोजना घोषित की है। जो कोसी क्षेत्र और पूरे सीमांचल को बाढ़ मुक्त करने का काम करेगी। राहुल गांधी यहां घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकालने आए थे।

मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए यात्रा निकाली, बिहार की माताओं के लिए, गरीबों के लिए या बिहार के युवाओं के लिए? नहीं, इनके लिए इन्हें कुछ नहीं करना है, इन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली है। मैं आपसे वादा करके जाता हूं कि अगले पांच साल में हम बिहार से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम करेंगे।

Amit Supaul 1 22Scope News

शाह ने कहा- 550 साल पहले बाबर ने राम मंदिर को तोड़ा था

उन्होंने कहा कि 550 साल पहले बाबर ने राम मंदिर को तोड़ा था। तब से पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने और आजादी के बाद कांग्रेस और लालू ने उसे रोककर रखा। आपने मोदी को 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 2019 में ही भूमिपूजन किया और 2024 में प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। सीता माता का जन्म यहां बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था। यहां भी उनका भव्य मंदिर बनना चाहिए या नहीं? मैं आपको बताकर जाता हूं कि दो माह पहले मैंने और नीतीश कुमार ने पुनौरा धाम में सीता माता के मंदिर का भूमिपूजन किया है और ढाई साल में सीता माता का भव्य मंदिर वहां बन जाएगा।

Amit Supaul 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार में अमित शाह ने कहा- जो लालू यादव ने किया है, वो काम नरेंद्र मोदी कभी नहीं कर सकते…

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...