Advertisement
Advertisement

चुनाव को लेकर जोश भरने आज बिहार आ रहे हैं शाह

पटना : बिहार पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। भले ही नवंबर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होना है। लेकिन सभी पार्टियां अभी से ही चुनावी मोड में जनता के बीच उतर चुकी है। इस बीच देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिन के बिहार दौरे पर आज यानी शनिवार को आ रहे हैं। अमित शाह पटना-गोपालगंज में कार्यक्रमों के साथ चुनाव तैयारियों को रफ्तार देंगे। शाह आज शाम 7:45 बजे पटना पहुंचेंगे। शाह का यह दौरा बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद खास माना जा रहा है। पटना पहुंचते ही अमित शाह एक्शन में नजर आएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे प्रदेश बीजेपी कार्यालय जाएंगे। वहां शाह पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

पहले दौर की यह बैठक करीब रात 9:30 बजे खत्म होगी

आपको बता दें कि पहले दौर की यह बैठक करीब रात 9:30 बजे खत्म होगी। उसके बाद अमित शाह रात 11 बजे तक बीजेपी प्रदेश कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। शाह रविवार सुबह पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे गोपालगंज के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का क्या है कार्यक्रम?

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे दो दिनों तक बिहार में प्रवास करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 29 मार्च की रात करीब आठ बजे पटना आएंगे। दो घंटे तक प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायक, सांसद, विधान पार्षद, राज्य और केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक करेंगे। इस साल बिहार में होने वाले चुनाव पर मंथन होगा।

यह भी देखें :

पटना में NDA की बैठक

अमित शाह रविवार को गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पटना लौटेंगे और एनडीए की बैठक में भी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास में रखी गई है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए में शामिल शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रहेगी। पटना के बापू सभागार में जो कार्यक्रम रखा गया है उसकी तैयारी बिहार के सहकारिता विभाग ने पूरी कर ली है।

823 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को बापू सभागार में चार विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण करेंगे। करीब 7000 सहकारी समिति के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। शाह 532 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 291 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिन योजनाओं का उद्घाटन होगा, उनमें सहकारिता विभाग की 111.18 करोड़, नगर विकास विभाग की 421.41 करोड़ की पांच परियोजनाएं हैं। बिहार के नजरिए से अमित शाह का ये दौरा बेहद खास रहने वाला है।

यह भी देखें : दिलीप जायसवाल ने कहा- अमित शाह के आगमन को लेकर गोपालगंज तैयार, होगा ऐतिहासिक जनसभा 

अंशु झा की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...