किशनगंज में गरजे राहुल, कहा- मोदी के खून में नफरत है, वे लोगों को चाहते हैं बांटना

किशनगंज : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन के नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज यानी नौ नवंबर को चुनाव के आखिरी दिन बिहार के किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में नफरत है। वे लोगों को बांटना चाहते हैं, नफरत फैलाना चाहते हैं। मेरे खून में मोहब्बत और भाईचारा है। मैं हिंदुस्तान को जोड़ना चाहता हूं। यही फर्क है, यही लड़ाई है।

DIARCH Group 22Scope News

BJP नफरत फैलाकार जनता का ध्यान भटकाती है – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नफरत फैलाकार जनता का ध्यान भटकाती है और देश का पैसा ले लेती है। जनता को डराती है, जिससे लोग सही सवाल नहीं पूछते। ऐसे में आज कुछ जरूरी सवाल हैं। बिहार के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? बिहार में युवाओं के लिए अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी क्यों नहीं हैं? बिहार के युवाओं को काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों में क्यों जाना पड़ता है?

राहुल ने कहा- नीताश ने बिहार और मोदी ने देश में रोजगार खत्म कर दिया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीताश कुमार ने बिहार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार खत्म कर दिया है। बिहार में जो भी माल बिकता है- वो चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कोरिया में बनता है। हम चाहते हैं, यहां जो माल बिके- उसमें Made in Bihar लिखा हो। बिहार में आप पाइन एप्पल, आम, मक्का, मखाना उगाते हैं, लेकिन नीतीश ने 20 साल में एक भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगवाया है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरेआम झूठ बोलते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है। वहीं, अडानी को एक रुपए एकड़ के हिसाब से जमीन दे दी जाती है।

Kishanganj Rahul 1 22Scope News

एक समय बिहार में नालंदा जैसी बेहतरीन यूनिवर्सिटी थी – लोकसभा में विपक्ष के नेता

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि एक समय बिहार में नालंदा जैसी बेहतरीन यूनिवर्सिटी थी, जहां पढ़ने के लिए विदेशों से छात्र आते थे। मैं चाहता हूं, बिहार में फिर से दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बने। यहां सबसे अच्छे स्कूल और कॉलेज हों। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर हम यहां शिक्षा को बेहतर करेंगे- यहां सरकारी कॉलेज और स्कूल खोलेंगे। लेकिन साथ ही मेरा एक और वादा है। जैसे ही देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी- हम बिहार में दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाएंगे।

Kishanganj Rahul 2 22Scope News

नरेंद्र मोदी सिर्फ अडानी-अंबानी से बात करते हैं – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ गौतम अडानी-मुकेश अंबानी से बात करते हैं, सूट-बूट वालों से मिलते हैं। वे कभी किसानों, मजदूरों व युवाओं के पास तक नहीं जाते। अगर वे कभी बिहार के किसानों, मजदूरों और युवाओं से मिलेंगे, तो वे बताएंगे कि उन्हें फूड प्रोसेसिंग यूनिट चाहिए, अस्पताल चाहिए व रोजगार चाहिए। लेकिन नरेंद्र मोदी गरीबों से बात ही नहीं करना चाहते। कुछ दिन पहले मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मैंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर सीधा आरोप लगाया कि ये लोग मिलकर ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं। लेकिन इन तीनों ने आरोपों पर कुछ नहीं बोला, ये नहीं बोल सकते, क्योंकि मैंने सच्चाई देश के सामने रखी है।

हरियाणा में 2 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें 25 लाख फर्जी वोटरों ने चुनाव में वोट किया – राहुल

राहुल ने कहा कि हरियाणा में दो करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें 25 लाख फर्जी वोटरों ने हरियाणा चुनाव में वोट किया। साफ है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं। चुनाव का समय है, पोलिंग बूथ पर आप सभी सावधान रहिए। बीजेपी के लोग ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप इन्हें ‘वोट चोरी’ मत करने दीजिए। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जनता की आवाज से डरते हैं।

उन्होंने हिंदुस्तान की आत्मा से चोरी की है, लेकिन अंत में ये जरूर पकड़े जाएंगे। हमने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के सबूत दिखाए, लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार जवाब नहीं दे पाए हैं। ‘वोट चोरी’ को रोकना मेरे साथ ही बिहार के हर युवा, Gen Z, किसान व मजदूर की जिम्मेदारी है।

Kishanganj Rahul 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- बिहार में उद्योगों का NDA ने किया बुरा हाल

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...