अपने पिता के सपोर्ट में फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा भागलपुर पहुंची किया रोड शो, कांग्रेस को की वोट देने की अपील

भागलपुर : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार-प्रसार का शोर आज थम गया। इससे पहले आज सितारे रोड शो कर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करने पहुंचे हैं। भागलपुर में जहां एक तरफ भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के लिए वोट की अपील करने के लिए उनकी पुत्री फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा भी पहुंची।

goal 22Scope News

नेहा शर्मा व अजीत शर्मा ने बुढ़ानाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर रोड शो की शुरुआत की

आपको बता दें कि अभिनेत्री नेहा शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक अजीत शर्मा ने बुढ़ानाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर रोड शो की शुरुआत की। रोड शो में समर्थकों का सैलाब उमड़ गया। हर कोई नेहा शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए। नेहा शर्मा ने भी हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही लोगों के साथ सेल्फी भी ली। पिछले तीन बार से यहां पर अजीत शर्मा विधायक हैं। चौथी बार फिर से कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है। हर चुनाव में उनकी पुत्री अपने पिता के लिए समर्थन मांगने पहुंचती हैं और रोड शो भी करती हैं।

यह भी देखें :

नेहा शर्मा ने कहा- पापा का काम बोलता है, बहुत परिवर्तन हुआ है

नेहा शर्मा ने कहा कि पापा का काम बोलता है, बहुत परिवर्तन हुआ है। इस बार फिर पब्लिक इन्हें वोट करेगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने नेहा शर्मा को लकी बताया है। उन्होंने कहा कि नेहा बेटी मेरे लिए लकी है और हर बार वह रोड शो करती हैं और हम चुनाव जीतते हैं। बहरहाल, किसका रोड शो और किसकी सभा दमदार साबित होगी यह तो 14 नवंबर को फैसला बताएगा। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी में यहां पर जोरदार कांटे का टक्कर नजर आ रहा है।

Ajeet Neha Sharma 1 22Scope News

यह भी पढ़े : किशनगंज में गरजे राहुल, कहा- मोदी के खून में नफरत है, वे लोगों को चाहते हैं बांटना

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...