Ranchi Kidnapping Case: 14 वर्षीय छात्रा School Campus से अगवा, पुलिस ने सकुशल Rescue किया

रांची में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल परिसर से 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण. पुलिस ने 48 घंटे में बचाया. दो हिरासत में, मुख्य आरोपी पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप.


Ranchi Kidnapping Case रांची: राजधानी रांची में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के परिसर से 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया. छात्रा के पिता, जो झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं, ने डोरंडा थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार सुबह वह बेटी को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने पहुंचे थे. थोड़ी देर बाद स्कूल से सूचना मिली कि सफेद रंग की ब्रेजा कार (JH-01FZ-3323) में आये दो अज्ञात लोगों ने कैंपस के अंदर से ही उनकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गये.

Ranchi Kidnapping Case:

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. वाहन की पहचान पड़ोसी और झारखंड पुलिस के आरक्षी शंभु यादव की कार के रूप में हुई. प्राथमिकी के अनुसार, अपहरण में शंभु यादव के साले रितेश कुमार और उसके एक साथी की भूमिका सामने आई है. रितेश कुमार चतरा का निवासी है और अक्सर अपने जीजा के घर आता-जाता था. इस दौरान वह छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार करता था. छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने पिता को भी दी थी.


 Key Highlights

  • रांची के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल कैंपस से 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण

  • पुलिस ने 48 घंटे में छात्रा को हजारीबाग से सकुशल बरामद किया

  • दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ, अन्य आरोपी फरार

  • आरोपी रितेश कुमार पर छात्रा से अशोभनीय व्यवहार का आरोप

  • वाहन झारखंड पुलिस के आरक्षी शंभु यादव का पाया गया

  • स्कूल प्रबंधन ने घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी


Ranchi Kidnapping Case

पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और दो दिन बाद रविवार की सुबह छात्रा को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Ranchi Kidnapping Case

इस बीच, स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन प्राचार्या की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इतने बड़े सुरक्षा उल्लंघन पर स्कूल की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है.

Ranchi Kidnapping Case

रांची पुलिस मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि छात्रा सुरक्षित है और आगे की प्रक्रिया कानून के अनुसार पूरी की जा रही है.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...