Ranchi Crime News: सहेली के घर छत से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता ने हत्या का आरोप लगाकर दर्ज कराई FIR

 रांची के पंडरा क्षेत्र में सहेली के घर की छत से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत। पिता ने सहेली, उसके परिवार और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।


Ranchi Crime News रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। एलएन मिश्रा कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय की पुत्री अपनी सहेली के घर की छत से गिर गयी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर छात्रा के पिता ने सहेली, उसके परिवार और तीन-चार दोस्तों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

छात्रा डीएवी हेहल की छात्रा थी और इन दिनों दसवीं की परीक्षा दे रही थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।


Key Highlights

  • रांची में सहेली के घर छत से गिरने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत

  • मृतका डीएवी हेहल की छात्रा थी और दसवीं की परीक्षा दे रही थी

  • पिता ने सहेली, उसके परिवार और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया

  • घटना के बाद छात्रा को देवकमल और फिर रानी अस्पताल ले जाया गया

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


Ranchi Crime News:परीक्षा के बाद सहेली के घर गयी थी छात्रा

प्राथमिकी के अनुसार सात मार्च को छात्रा की दसवीं की परीक्षा थी और उसका परीक्षा केंद्र गुरुनानक स्कूल में था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपनी सहेली और एक परिचित महिला के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौटने के लिए निकली थी। रास्ते में परिचित महिला उतर गयी, जबकि सहेली ने छात्रा को चाय पीने के बहाने अपने घर चलने के लिए कहा।

बताया गया है कि सहेली का घर काजू बगान के पास है। वहां पहले से सहेली के तीन-चार दोस्त मौजूद थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे सहेली की मां ने फोन कर छात्रा की मां को सूचना दी कि उनकी बेटी छत से गिर गयी है।

Ranchi Crime News:पिता ने उठाए कई सवाल

छात्रा के पिता जितेंद्र कुमार पांडेय ने घटना को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस स्कॉर्पियो से उनकी बेटी वहां पहुंची थी, वह गाड़ी सहेली के घर के बाहर ही खड़ी थी। इसके बावजूद घायल अवस्था में उसे दूसरी गाड़ी से अस्पताल क्यों ले जाया गया।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सहेली के घर के पास ही एक अस्पताल मौजूद है, फिर भी उसे सीधे देवकमल अस्पताल क्यों ले जाया गया। बाद में छात्रा को रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Ranchi Crime News:पुलिस ने शुरू की जांच

पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में सहेली, उसके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...