Ghatsila By-Election: उपचुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा, मतदान समाप्त होने के बाद बोले बाबूलाल

Ghatsila By-Election: घाटशिला उपचुनाव में सोमवार को 73.88 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। इस बीच भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। मरांडी ने कहा कि एनडीए गठबंधन को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है और 14 नवंबर को आने वाले नतीजे सभी को चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार घाटशिला में लगभग 74 प्रतिशत मतदान हुआ है और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

Ghatsila By-Election: ‘प्रशासन ने डराने की कोशिश की’

उन्होंने ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को डराने और रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “हमारे एक कार्यकर्ता को पूरे दिन डिटेन किया गया। प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर उसे बैठाया गया। लेकिन हमारे कार्यकर्ता डटे रहे और जनता ने लोकतंत्र की रक्षा की।” मरांडी ने कहा कि सत्ताधारी दल दहशत में है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि वे यह चुनाव हारने वाले हैं।

Ghatsila By-Election: शांतिपूर्ण रहा घाटशिला उपचुनाव

जानकारी के अनुसार, कुल 300 पोलिंग बूथों पर बिना किसी बड़ी घटना के मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान अब तक 4 केस दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच संबंधित थानों में चल रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां आज तक वापस लौट आएंगी, जबकि 3 टीमें कल तक लौटेंगी।

Ghatsila By-Election: मतदाताओं का आंकड़ा कल होगा जारी

वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कहा कि स्क्रूटिनी के बाद ही अंतिम मतदान प्रतिशत स्पष्ट होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में घाटशिला सीट पर 76.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि इस बार यह घटकर 73.88 प्रतिशत रहा।

Ghatsila By-Election: पैसे बांटने की अफवाह बेबुनियाद

पैसे बांटने की शिकायत पर पूछे गए सवाल पर रवि कुमार ने कहा, “हमें इस तरह की सूचना रात में मिली थी। वेरिफिकेशन किया गया और नंबरों के जरिए ट्रैकिंग की गई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि आयोग हर शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई कर रहा है।

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...