Advertisment

Bihar Election 2025: सात समंदर पार से आकर NRI ने किया वोट, जानिए चुनाव को लेकर क्या कहा

Bihar Election 2025: लोकतंत्र के महापर्व पर सभी लोग अपनी-अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। सात समंदर पार यूक्रेन से आकर एक शख्स ने भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी और वोट किया।

Bihar Election 2025: NRI ने किया वोट

दरअसल, डालमियानगर के रहने वाले डॉ. अमित 25 साल पहले यूक्रेन चले गए थे। वहीं उन्होंने शादी भी की और फिर वही बस गए। इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वह अपने वतन लौटे  और वोट किया। वह बताते हैं कि अभी भी यूक्रेन और रशिया के बीच हालात अच्छे नहीं है। एयर स्पेस बंद है। आने में एक हफ्ते का समय लगा, लेकिन परेशानियों के बावजूद आया, चूंकि वोट करना था।

डॉ. अमित ने बताया कि यह सुखद अनुभूति है। कई सालों के बाद वोट करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार में अच्छी सरकार हो, लोगों को रोजी-रोजगार मिले ताकि लोगों को पलायन का दर्द नहीं झेलना पड़े।

Bihar Election 2025: वतन से दूर रहने की बताई पीड़ा

उन्होंने बताया कि अपना वतन अपनी माटी से दूर रहने की पीड़ा कोई मुझसे पूछे। भले सात समंदर पार रहना तो होता है, पर दिल और मन से यहां की याद नहीं जा पाती। वोट हमारा अधिकार है। सभी लोग वोट करें ताकि बिहार में अच्छी सरकार हो, गुड गवर्नेस हो, यहां रोजगार के अवसर मिले, युवाओं को नौकरी मिले और हमारा बिहार तरक्की करे, ताकि प्रदेश के लोग खुशहाल हो।

वे पिछले दो पीढ़ी से यूक्रेन में सेटल है। पूरा परिवार यूक्रेन में रहता है। लेकिन इस बार इच्छा हुई कि देश में जाकर मतदान का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि हमें काफी खुशी हुई कि कई वर्ष के बाद अपने देश में मतदान किया है।

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...