Jail Inside Business: कैदी प्रभु साहू की कैंटीन से वसूली और मोबाइल सप्लाई का आरोप

होटवार जेल में बंद कैदी प्रभु साहू पर कैंटीन के जरिए अवैध वसूली और मोबाइल सप्लाई के आरोप, असिस्टेंट जेलर का 5 दिन में तबादला।


Jail Inside Business झारखंड की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल, होटवार से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एनआईए के बंदी प्रभु साहू पर आरोप है कि वह जेल के अंदर अवैध रूप से कैंटीन चलाकर कैदियों से मोटी रकम वसूल रहा है। यही नहीं, उस पर मोबाइल सप्लाई करने के एवज में कैदियों से पैसे लेने का भी आरोप लगा है।

Jail Inside Business

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश प्रभारी राजेश सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल से की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि प्रभु साहू के नियंत्रण में चल रही कैंटीन से कैदियों को प्याज 150 रुपये किलो और टमाटर 100 रुपये किलो में दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रत्येक कैदी से महीने का खाना लेने के लिए 7000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।


Key Highlights:

  • होटवार जेल में बंद एनआईए बंदी प्रभु साहू पर कैंटीन चलाकर वसूली करने का आरोप

  • प्याज 150 रुपये किलो और टमाटर 100 रुपये किलो में बेचने की शिकायत

  • कैदियों से हर महीने 7000 रुपये तक वसूले जाने का आरोप

  • मोबाइल सप्लाई के बदले मोटी रकम लेने की बात सामने आई

  • मानवाधिकार संगठन ने जेल आईजी से लिखित शिकायत की

  • असिस्टेंट जेलर दिनेश प्रसाद वर्मा का 5 दिन में तबादला, जांच की आंच बढ़ी


Jail Inside Business

राजेश सिंह के मुताबिक, कैदियों को मानसिक और आर्थिक रूप से शोषित किया जा रहा है। कैंटीन में आने वाला सामान टेंपो के जरिए जेल तक लाया जाता है, जिसमें मोबाइल फोन भी शामिल होते हैं। इन्हीं मोबाइलों को कैदियों के बीच ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। इस गंभीर आरोप के बाद एक बार फिर जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है। खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में होटवार जेल में शराब और जीएसटी घोटाले के आरोपियों की डांस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो ने पूरे जेल प्रशासन को हिला दिया था।

Jail Inside Business

वीडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद पांच दिन पहले ही दिनेश प्रसाद वर्मा को असिस्टेंट जेलर बनाया गया था। लेकिन अब उन्हें भी हटाकर धनबाद जेल भेज दिया गया है। गुमला मंडल कारा में तैनात लवकुश कुमार को अब होटवार जेल में असिस्टेंट जेलर के रूप में पदस्थापित किया गया है। जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि कार्यहित में दिनेश वर्मा का तत्काल प्रभाव से तबादला किया जा रहा है।

Jail Inside Business

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या असिस्टेंट जेलर दिनेश वर्मा ने स्वेच्छा से अपना तबादला कराया या फिर यह भी हालिया विवाद और जांच की आंच का परिणाम है। होटवार जेल में एक के बाद एक खुलासे और लगातार हो रही कार्रवाई यह संकेत दे रहे हैं कि जेल के अंदर कुछ बहुत गड़बड़ चल रहा है, जिसकी परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं।

Saffrn

Trending News

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...

चाय बागान से चुनावी हुंकार: JMM प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं...

ASSAM: आगामी 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं उनमें से एक राज्य असम भी है जहां...

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- खान विभाग ने 2025-26 में 3592...

पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को खान एवं भूतत्व विभाग में अपने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने...

14 जिलों में फ्री नेत्र जांच का दूसरा चरण हुआ शुरु,...

पटना : समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img