रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव टोला के व्यू प्वाइंट के समीप आ पहुंचा, लोगों ने इसका जमकर विरोध किया।

सूचना के बाद ग्रामीणों की समस्याओं पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सह समाजसेवी रणधीर गुप्ता, जेलकेएम नेता संजय महतो, मुकेश प्रजापति, चांदी पहुंचे, दूसरी तरफ मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो भी पहुंचे।

मौके पर पहुंची विधायक

यहां दो पक्षों में बहस हुई, इसके पश्चात रामगढ़ विधायक Mamta Devi चाणक बस्ती पहुंची और स्थानीय सिरका प्रबंधन के पीओ अनुग्रह नारायण सिंह व अन्य अधिकारियों से वार्ता किया।  इस संबंध में सिरका स्थानीय प्रबंधन  ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन रामगढ़ विधायक Mamta Devi ने बताया कि चाणक बस्ती की काफी समस्या है, यहां प्रदूषण पानी समेत विस्थापन से जुड़ी कई समस्याएं हैं, प्रबंधन से वार्ता में उन्होंने बताया है कि 100 मीटर के नजदीक खनन का कार्य नहीं करना है, साथ ही जरूरी मापदंडों नियमों के आधार पर विस्थापन और मुआवजा नौकरी की प्रक्रिया की जाएगी।

यदि 3 दिन के अंदर प्रबंधन सकारात्मक कदम नहीं उठाता है, तो आगे रणनीति बनाकर कार्रवाई होगी

विधायक Mamta Devi ने कहा कि यदि 3 दिन के अंदर प्रबंधन सकारात्मक कदम नहीं उठाता है, तो आगे रणनीति बनाकर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि यहां के गुंडे तब तक के लोग हावी होना चाहते हैं, जिसे लगाम लगाया जाएगा।

वहीं स्थानीय नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता ने बताया कि चाणक समस्या को लेकर जब यहां पहुंचे तो मांडू विधायक तिवारी महतो से भकक्षक हुई, वे अपशब्दो का प्रयोग कर रहे थे। इस मामले के बाद से ही मामला आगे तुल पकड़ रहा है, वहीं मांडू विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई थी।

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...