राष्ट्रीय जनजाति दिवस पर Seven Stars Academy में जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

रांची. आज Seven Stars Academy में राष्ट्रीय जनजाति दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता पदयात्रा रही, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संघर्ष में किए गए योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया।

पदयात्रा में बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने School परिसर से आरंभ होकर आसपास के क्षेत्र में जन-जागरूकता का संदेश फैलाया।

पदयात्रा के दौरान बच्चों ने अनेक प्रेरक नारे लगाए, जैसे—

• “जोहार बिरसा मुंडा!”
• “अलग जान, अलग पहचान – आदिवासी संस्कृति महान!”
• “धरती आबा के सपनों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे!”

साथ ही अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों जैसे— सिद्धू-कान्हू, चाँद-भैरो, फूलो-झानो, नीलाम्बर-पीताम्बर,वीर बिद्धू भगत, जतरा ताना भगत, तिलका मांझी आदि के जयघोष भी गूंजे। विद्यार्थियों ने नारे लगाए—

• “तिलका मांझी अमर रहें!”
• “सिद्धू-कान्हू अमर रहे !”
“फूलो-झानो की वीर गाथा – हम सबको प्रेरणा देती!”

Seven Stars Academy ने निदेशक डॉ. बिन्देश्वर बेक का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय निदेशक डॉ. बिन्देश्वर बेक ने कहा, “राष्ट्रीय जनजाति दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारे इतिहास और हमारे महान पूर्वजों के प्रति सम्मान का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा जी ने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस और अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाया है। आज हमारे बच्चों ने पदयात्रा के माध्यम से जो संदेश दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सेवन स्टार्स एकेडेमी बच्चों में संस्कार, जागरूकता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव निरंतर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों के इस सकारात्मक उत्साह की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के प्रति सम्मान और प्रेरणा बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा छात्रों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में बताया गया।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...