“सरदार @150 पदयात्रा” में शामिल हुए राज्यपाल, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Ranchi: लौहपुरुष और भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “सरदार @150 पदयात्रा (यूनिटी मार्च – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा (यूनिटी मार्च – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत)” में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, सेवा-भावना और देशभक्ति की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार पटेल वह नेता थे जिन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी।

युवाओं की सक्रिय भागीदारीः

राज्यपाल ने कहा कि इस पदयात्रा में NSS, NCC, स्काउट्स एंड गाइड्स, MY Bharat वॉलंटियर्स और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी तरह समर्पित है।उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की एकजुटता, संकल्प और चरित्र पर आधारित है और विकसित भारत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

सरदार पटेल की प्रेरणा और राष्ट्रीय कार्यक्रमः

राज्यपाल ने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा MY Bharat द्वारा आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान में—

  • पदयात्राएं
  • सांस्कृतिक गतिविधियां
  • क्विज प्रतियोगिता
  • निबंध लेखन
  • “एक था सरदार” पॉडकास्ट
  • राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता

शामिल हैं, जो युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे हाल ही में गुजरात स्थित Statue of Unity के दर्शन कर आए, जहां उन्हें हजारों लोगों के बीच सरदार पटेल के प्रति सम्मान और भावना देखकर गर्व महसूस हुआ।

एकता और स्वदेशी अपनाने का आह्वानः

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को केवल याद करने की बजाय उन्हें व्यवहार और जीवन मूल्यों में उतारना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सरदार पटेल के सपनों के सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आगे बढ़कर योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

रिपोर्टः मदन सिंह

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...