हजारीबाग के हुडहुडू से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का अगला जत्था हुआ रवाना

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत गुरुवार को हजारीबाग शहर के हुडहुडू से तीर्थाटन के लिए तीर्थ यात्रियों का अगला जत्था रवाना हुआ। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 35 से संयुक्त रूप से कुल 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था उत्तर प्रदेश के काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल के लिए खुद सांसद मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सांकेतिक रूप से यात्रियों का पांव पाखरकर और भगवा ध्वज के साथ झांकी के साथ बस तक पहुंचाकर गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी कर और पुष्प वर्षा कर रवाना किया। यह यात्रा हुडहुडू के साहू धर्मशाला से शुरू होकर हुडहुडू बस्ती होते हुए हुडहुडू चौक स्थित दुर्गा मंडप पंहुचा, जहां से सामूहिक रूप से बस पर बैठकर सभी यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। हर ओर भागवत जयकारे के साथ सांसद मनीष जायसवाल के नाम के नारे की गूंज सुनाई पड़े।

तीर्थ यात्रियों को रवाना करने से पूर्व हजारीबाग यूथ विंग द्वारा सभी को अल्पाहार और सांसद सेवा केंद्र की ओर अंग-वस्त्र ओढ़ाया गया। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के बुजुर्गों के सपने को साकार करने के लिए और उनके तीर्थाटन के लिए उपयुक्त माहौल स्थापित कर उन्हें सामूहिक रूप से भेजने के लिए इस योजना की शुरुआत की और यह अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से अपील की कि आपको सांसद सेवा कार्यालय की ओर से दिया गया पहचान पत्र हमेशा अपने पास सुरक्षित रखें और कहीं दिक्कत हो तो उसे पर अंकित किया गया मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क करें। गंगा और सरयू स्नान में सावधानी बरतें। साथ ही कोशिश करें समूह में रहकर ही यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाएं। उन्होंने सुखद एवं सफल यात्रा की ईश्वर से कामना भी की। समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र और क्षेत्र वासियों की भावना के अनुरूप सेवा और विकास के कार्य में लगे रहते हैं। जिसका एक अच्छा उदाहरण तीर्थ यात्रा है, जो उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान में संचालित कर रखी है।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, बीरेंद्र कुमार बीरू, बलदेव बाबू, दीपू यादव, लब्बू गुप्ता, कृष्णा मेहता, भाजपा नेता राजू सिंह, अनिल मिश्रा, रेणुका कुमारी, दीपू यादव, तिलक यादव, रिंकु वर्मा, बंटी तिवारी, दिलीप गोप, नीरज कुमार, टिंकू कुमार, अजय पाण्डेय, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा उर्फ साक्षी राणा, ज्योत्सना देवी, विनोद कुमार विगन, खुशबू देवी, अशोक कुशवाहा, कैलाश साव, दिलीप साव, बाबू सिंह, रंजीत कुमार, सत्यभामा, पूनम मिश्रा, अजय पासवान, सुंदर ठाकुर, शिव प्रजापति, यूथ विंग के रितेश खंडेलवाल, संजय कुमार, मो. ताज, विकास केशरी, सेजल सिंह, खुशबू कुमारी, प्रमोद खंडेलवाल, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img