Ghatshila Bypoll Result 2025: किसके सिर सजेगा ताज? Counting शुरू, सुरक्षा कड़ी | Ghatshila Election Counting

घाटशिला उपचुनाव की काउंटिंग आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, मुख्य टक्कर बीजेपी और जेएमएम में मानी जा रही है।


Ghatshila Bypoll Result 2025 घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव का फैसला आज सामने आ जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि घाटशिला का नया विधायक कौन होगा। 13 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है, जिनका फैसला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होना है।

मतगणना जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में कराई जा रही है। प्रशासन ने यहां 15 टेबल लगाए हैं, जहां कुल 20 राउंड में मतों की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर रीयल टाइम नजर रखी जा सके। बिना अनुमति किसी को भी काउंटिंग परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।


Key Highlights

  • घाटशिला उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू

  • जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में 20 राउंड में होगी काउंटिंग

  • कुल 13 उम्मीदवार मैदान में, मुख्य मुकाबला BJP vs JMM

  • मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, 45 CCTV से निगरानी

  • पहले पोस्टल बैलेट, फिर VVPAT पर्चियों की होगी गिनती


Ghatshila Bypoll Result 2025

हर टेबल पर एक मतगणना वीक्षक, एक सहायक और एक ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा। तय प्रक्रिया के अनुरूप सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके बाद वीवीपैट पर्चियों की काउंटिंग की जाएगी ताकि अंतिम आंकड़े पूरी तरह से स्पष्ट हो सकें।

गौरतलब है कि 11 नवंबर को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया था। कुल 74.63 फीसदी मतदान हुआ था और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। इस उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एक महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। हालांकि मुकाबला सीधे तौर पर बीजेपी और जेएमएम के बीच माना जा रहा है।

Ghatshila Bypoll Result 2025

बीजेपी की ओर से बाबूलाल सोरेन मैदान में हैं, जबकि जेएमएम ने सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। दोनों दलों के उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया है। इस सीट पर उपचुनाव शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन के कारण हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को हराया था।

अब सभी की नजर काउंटिंग के शुरुआती रुझानों पर है। जैसे ही पहले राउंड के आंकड़े सामने आएंगे, मुकाबले की दिशा भी साफ होती जाएगी।

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...