विधानसभा चुनाव Result Live : अबकी बार फिर ‘नीतीशे कुमार’… रुझानों में NDA को बहुमत, पिछड़ गई RJD-कांग्रेस की जोड़ी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। वही शुरुआती रूझानों में एनडीए 154, इंडिया गठबंधन 78, जन सुराज दो और अन्य तीन सीटों पर आगे है।

दरभंगा शहर सीट से BJP उम्मीदवार संजय सरावगी 5500 वोटों से आगे

दरभंगा शहर विधानसभा सीट से बड़ी अपडेट सामने आई है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार संजय सरावगी 5500 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, वीआईपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में यह लीड बीजेपी के लिए राहत वाली खबर मानी जा रही है। संजीव चौरसिया, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अनंत कुमार सिंह, केदार गुप्ता, महेश्वर हजारी, मंगल पांडे, रीतलाल यादव, श्याम रजक, तेजस्वी यादव और लेसी सिंह आगे चल रहे हैं। जबिक रामकृपाल यादव और रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव Result Live : रूझान में NDA को मिला बहुमत, महागठबंधन 66…

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...