EVM पर सवाल उठाना जनता को गुमराह करने की कोशिश- सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल ने घाटशिला के राजनीतिक माहौल, बिहार की मौजूदा परिस्थितियों और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे EVM से जुड़े सवालों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा कि देश में चुनाव आयोग दुनिया की सबसे पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रियाओं में से एक संचालित करता है, ऐसे में बार-बार EVM पर सवाल उठाना जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आते हैं तो EVM सही लगती है और जब हार होती है तो मशीन पर सवाल उठाते हैं। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

EVM विवाद पर दिया कड़ा बयान:

सांसद ने कहा कि EVM पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रणाली पर आधारित है। चुनाव आयोग, तकनीकी विशेषज्ञों और सुप्रीम कोर्ट तक ने इसकी विश्वसनीयता पर सहमति जताई है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि देश हित में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखें।

घाटशिला को लेकर प्रतिक्रिया:

सांसद ने घाटशिला क्षेत्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि यहां विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में सरकार की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली की भी सराहना की।

बिहार के मुद्दों पर टिप्पणी:

बिहार की राजनीतिक हलचल पर बोलते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि सूबे की जनता अब विकास की राजनीति चाहती है। लगातार बदलते समीकरण जनता को लाभ नहीं पहुंचा पा रहे। उन्होंने दावा किया कि जनता स्थिर सरकार और पारदर्शी शासन चाहती है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...