NDA की प्रचंड जीत पर चिराग ने की PC, कहा- नीतीश ने विपरीत परिस्थिति में भी जाकर किया प्रचार, PM-CM को बधाई

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद गठबंधन में शामिल पांचों दलों के नेताओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। चिराग के साथ उनके जीते हुए 19 विधायक भी साथ में मौजूद रहे। बता दें कि बिहार चुनाव में बीजेपी (89), जदयू (85), लोजपा रामविलास (19), हम (5) और रालोमो ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए 243 सीटों में 202 सीटों पर जीत हासिल की है। सुबह-सुबह चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर भी गए थे।

77 22Scope News

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमलोगों ने चुनाव लड़ा व चुनाव जीता – चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोगों ने चुनाव लड़ा और जीता। आज हमें इस बात का बहुत खुशी है कि हमारी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह दूसरा अवसर है जब हमारी पार्टी ने इस तरह का प्रदर्शन किया। इतिहास हमेशा दोहराता है। 2020 के बाद हमारी पार्टी को तोड़ने का और समाप्त करने का प्रयास किया गया। चिराग ने कहा कि 2024 में हमें पांच लोकसभा सीट लड़ने के लिए दिया गया और हमारी पार्टी ने 100 फीसदी स्ट्राइक के साथ पांचों सीटों पर विजय हासिल की।

88 22Scope News

चिराग ने कहा- 2025 के विधानसभा में हमें टफ सीट दिया गया जो जितना काफी चैलेंजेज था

चिराग ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हमें टफ सीट दिया गया जो जितना काफी चैलेंजेज था लेकिन हमलोगों ने 29 से 19 सीट जीते। हालांकि मीडिया ने अपने तरफ से विश्लेषण किया जिसमें यह दिखाया गया हमलोग दहाई का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाएंगे लेकिन हमलोग ने करके दिखाया। 2020 में हमारे अलग लड़ने से इसका लाभ राजद को मिला। अगर हम साथ लड़ते तो सबसे बड़े पार्टी राजद नहीं बन पाती। 2010 से हीं राजद खत्म हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जाने राजद मजबूत हुई थी इनलोग अपना कोई वोट नहीं है। इस बार राजद का एमवाई समीकरण भी ध्वस्त हो गया।

4 1 page 0001 4 22Scope News

PM मोदी और CM नीतीश को चिराग ने किया धन्यवाद

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपरीत परिस्थिति में भी जाकर चुनाव प्रचार किया। वहीं दूसरी तरफ युवा नेता घर में बंद रहे। हम इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं और साथ में बिहार की जनता को भी धन्यवाद देते हैं। बता दें कि सुबह-सुबह चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दोनों मुस्कराते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

Chirag Nitish 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री से मिले चिराग पासवान… 

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img