चिराग ने कहा- बिना नीतीश के चुनाव नहीं जीत सकते तेजस्वी

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी चिराग पासवान ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। बीते दिनों तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि वह एनडीए में हैं लेकिन दिल हमारे साथ ही हैं। जिसको लेकर चिराग ने कहा कि उनको इतना एहसास है कि बिना नीतीश कुमार के वह चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

GOAL Logo page 0001 14 22Scope News

चिराग पासवान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए अगर तेजस्वी को करना पड़ रहा है तो यह दर्शाता है कि कितने असमर्थ हैं कितने कमजोर हैं। आज जब वह उनके सामने गठबंधन में नहीं भी है तब भी उनके नाम का इस्तेमाल करके भ्रम फैला रहे हैं और अपनी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। वह जमाना गया जब बिहार के लोगों को इस तरीके से बहला कर यह लोग उलझा लेते थे। आज की तारीख में बिहार की जनता इतनी जागरुक है इतनी जानकार है कि वह आपकी मनसा को जानती है कि कितना मजबूत एनडीए गठबंधन हैं। जनता अच्छी तरीके से जानती है कि कैसे पूरा एनडीए एक साथ प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं इंडी एलायंस के इन लोगों के गठबंधन में एकता कहां है।

चिराग ने कहा कि बिहार में पांचवे चरण का चुनाव अब करीब है, पांचवा चरण होने को आया है। एक भी मंच बता दीजिए जहां भव्य तरीके से इंडी गठबंधन तैयार हुआ और जहां पर इंडी के तमाम घटक दल एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए हो। इनके चुनाव प्रचार में महज एक डेढ़ पार्टी ही चुनाव प्रचार कर रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेता को तो बिहार से लेना-देना ही नहीं है, गांधी परिवार तो कहीं दिख भी नहीं रही है। उनको बिहार की कोई चिंता नहीं है। एक बार आकर खाना पूर्ति करके चले गए। वहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखिए लगभग हर चरण में आकर प्रचार किया। पटना में आकर रोड शो करके हमारे प्रधानमंत्री चले गए।

उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन की एकता हमारी ताकत है। यह बिखरा हुआ विपक्ष ही इन लोगों को ऐसे बयान देने के लिए मजबूर कर रहा है। गिरीराज सिंह ने कहा है कि चुनाव के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी भागने वाले हैं। एनडीए 400 पार होगा। चिराग ने कहा कि 400 पार जरूर होगा। इस बार विपक्ष और विपक्ष में खासतौर पर कांग्रेस कहीं देखने को भी नहीं मिलेगा। राजद पार्टी तो पहले से ही जीरो पर है इससे ज्यादा और क्या कह सकते हैं।

यह भी पढ़े : चिराग के आरक्षण वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा- इस पर ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...