बिहार में हार के बाद लालू परिवार में भूचाल, रोहिणी आचार्य ने परिवार से तोड़ा नाता

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में उठापटक तेज हो गई है। पहले जहां लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने चुनाव नतीजों के तुरंत बाद अपने भाई और महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें “फेलस्वी” करार दिया था और पीएम नरेंद्र मोदी व एनडीए नेताओं की जमकर तारीफ की थी, वहीं अब परिवार की दूसरी बड़ी कड़ी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से संन्यास और परिवार से रिश्ता तोड़ने का चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है।

4 1 page 0001 5 22Scope News

रोहिणी आचार्य ने परिवार से तोड़ा नाता

चुनाव परिणाम के बाद रोहिणी आचार्य ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक सनसनीखेज पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रहा हूँ और अपने परिवार से नाता तोड़ रहा हूँ… संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था… और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रहा हूं।”

तेज प्रताप ने बनाई नई पार्टी

इससे पहले तेज प्रताप यादव भी परिवार और पार्टी से अलग राह पकड़ चुके हैं और अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना चुके हैं। हालांकि, बिहार चुनाव 2025 में वे स्वयं भी जीत नहीं पाए। तेजस्वी पर उनके हमले और अब रोहिणी के पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि RJD परिवार के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं।

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। एनडीए ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए सरकार में वापसी की है। वहीं महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

बिहार में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे अधिक 89 सीटें जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं JDU को 85 सीटें मिलीं। इन दोनों दलों के मजबूत प्रदर्शन के साथ एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। साथ ही LJPRV को 19 सीटें और HAM को 5 सीटें एवं RSHTLKM को 4 सीटें मिली है।

वहीं महागठबंधन का निराशजनक प्रदर्शन रहा। आरजेडी मात्र 25 सीटें जीत पाई। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही खुद किसी तरह अपनी सीट बचा पाए। वहीं कांग्रेस मात्र 6 सीटें जीत पाई। CPI(ML)(L) को 2 सीटें, IIP को 1 सीट और CPI(M) को 1 सीट मिली है। साथ ही BSP को एक सीट और AIMIM को 5 सीटें मिली हैं।

मत प्रतिशत में RJD सबसे आगे

वहीं मत प्रतिशत के आधार पर इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 22.90% वोटों के साथ पहले स्थान पर रहा है। इसके बाद BJP को 20.07%, जबकि JD(U) को 19.27% मत मिले हैं। कांग्रेस (INC) को 8.72% और लोजपा (राम विलास) को 4.98% वोट मिले।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img