RJD की हार के बाद लालू परिवार में महाभारत शुरू, तेजस्वी के संजय बने ‘शकुनि’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में महाभारत शुरू हो गई है। चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने ऐलान किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के राइट हैंड और सलाहकार कहे जाने वाले राज्यसभा सांसद संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

4 1 page 0001 4 22Scope News

MP संजय यादव को लेकर लालू परिवार में दरार देखने को मिल रही है

आपको बता दें कि कुछ समय से राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर लालू परिवार में दरार देखने को मिल रही है। तेज प्रताप यादव ने परिवार से अलग होने के बाद उन पर आरोप लगाए थे। वह भी संजय यादव को लगातार शिकायत करते हुए नजर आते हैं। तेज प्रताप कई मौकों पर संजय यादव को जयचंद के नाम से संबोधित करते हुए भी दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर संजय यादव को लेकर विवाद होता दिख रहा है।

77 22Scope News

रोहिणी ने संजय पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने वाले ट्वीट में संजय यादव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने कहा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मुझसे ऐसा करने के लिए संजय यादव और रमीज ने कहा। रोहिणी आचार्य के इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। उनके इस ट्वीट के बाद अब संजय यादव को लेकर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। संजय को लेकर लालू परिवार में दरार काफी समय से चल रही है। इसके बावजूद संजय पर कोई भी एक्शन नहीं हो रहा?

88 22Scope News

एक और विवाद तब हुआ जब तेजस्वी एक यात्रा में निकले थे

दरअसल, एक और विवाद तब हुआ जब तेजस्वी यादव एक यात्रा में निकले थे। ऐसे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें संजय यादव तेजस्वी की जगह फ्रंट सीट पर बैठे हुए दिखाई दिए थे। संजय को फ्रंट सीट पर देखकर रोहिणी आचार्य ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि फ्रंट सीट हमेशा ही बड़े नेता के लिए होती है, बड़े नेता की गैर मौजूदगी में उस पर कोई नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि अगर ऐसे में कोई और खुद को बड़ा नेता समझ रहा है तो वह अलग बात है।

यह भी पढ़े : चुनाव के बाद लालू परिवार में मची भगदड़! बड़े लाल के बाद रोहिणी आचार्य ने भी किया किनारा…

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...