Saudi Arabia Bus Accident में केवल एक यात्री बचा जिंदा, जानें कौन है यह व्यक्ति

Saudi Arabia Bus Accident: मक्का से मदीना जा रही बस मे आज (17 नवंबर) आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह घटना डीजल टैंकर गाड़ी से टकराने से हुई है. इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई. भारतीय समयानुसार यह घटना रात के लगभग 1:30 बजे हुई. यह घटना मक्का से मदीना जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली जगह मुफरीहाट के पास हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, इस बस में बैठे सभी यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे. मगर अब खबर यह भी सामने आई है कि इस बस में बैठे एक यात्री की जान बच गई है. इस बस में कुल 43 यात्री सवार थे. जिसमें से केवल एक की जान बची है. जीवित बचे व्यक्ति की उम्र 24 वर्ष है. इनका नाम मोहम्मद अब्दुल शोएब है. मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति ड्राइवर के बगल में बैठकर यात्रा कर रहा था.

Saudi Arabia Bus Accident
Saudi Arabia Bus Accident

Saudi Arabia Bus Accident: शोएब को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के लिए बता दें, मोहम्मद अब्दुल शोएब की हालत अच्छी नहीं है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं खबर यह भी सामने आई है कि इस घटने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय दूतावास तुरंत एक्शन में आ गई है और पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए 24×7 कंट्रोल रूम को भी स्थापित किया गया है. इस घटने से पूरे देश में दुख का माहौल है. इस घटना पर सभी मंत्री शोक जता रहे हैं और अपनी तरफ से हर संभव मदद की आश्वासन भी दे रहे हैं.

US के साथ भारत ने की शानदार डील, अब होगा बड़ा बदलाव!

Saudi Arabia Bus Accident: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया दुख

सऊदी अरब में हुए हादसे पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दुख जताया है. दुख जताते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुए हादसे से मैं बेहद दुखी हूं. रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

Bihar Tourism: AI से बदलेगा पर्यटन का अंदाज, 6.62 करोड़ पर्यटकों...

Bihar Tourism, पटना: बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ नए पर्यटन अनुभव में बदलने की तैयारी में है। धार्मिक...

Tamralipta Ultra Marathon: 75 KM दौड़ में प्रथम अमोल कांत मिश्रा...

पश्चिम बंगाल की Tamralipta Ultra Marathon में 75 किलोमीटर दौड़ 11 घंटे 29 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमोल कांत...

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...