परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वीडियो और इंटरैक्टिव सत्रों द्वारा सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग की दी गई जानकारी

परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वीडियो और इंटरैक्टिव सत्रों द्वारा सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग की दी गई जानकारी

पटना : परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को विश्वेशरैया भवन स्थित सभाकक्ष में राज्य के सभी सरकारी वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों, संकेतकों तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च, बिहार द्वारा इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों एवं जिलों से बड़ी संख्या में सरकारी विभागों के वाहन चालक शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 11 17 at 17.32.55 1 22Scope News

चरणवार सभी सरकारी वाहन चालकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी वाहन चालकों एवं अन्य श्रेणी के चालकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी ताकि सरकारी वाहन चालक न केवल कुशल चालक बन सकें, बल्कि सरकारी प्रणाली के अनुरूप सड़क सुरक्षा के नियमों, प्रावधानों एवं नवीनतम अद्यतन जानकारियों से अवगत रह सकें। पूर्व से यातायात उल्लंघनकर्ताओं को सड़क सुरक्षा के नियमों व संकेतों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 11 17 at 17.32.54 22Scope News

यातायात संकेतों का पालन अत्यंत आवश्यक है

राज्य परिवहन आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता का विषय है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नियमों की समझ, व्यवहारगत सुधार और यातायात संकेतों का पालन अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सभी सरकारी चालकों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला वाहन चालकों को पिंक बस में प्राथमिकता

परिवहन आयुक्त ने कहा कि महिला वाहन चालकों पर सरकार का विशेष फोकस है। पिंक बस सेवा में महिला चालक एवं कंडक्टर्स को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि महिला रोजगार को बढ़ावा मिले और सुरक्षित एवं संवेदनशील सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित हो सके।

वीडियो और इंटरैक्टिव सत्रों के द्वारा दी गयी जानकारी

इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च, बिहार के संयुक्त निदेशक जगन्नाथ यादव एवं इस्ट्रक्टर गौरव अभिषेक द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतियों के माध्यम से चालकों को व्यावहारिक उदाहरण, वीडियो और इंटरैक्टिव सत्रों के द्वारा सड़क सुरक्षा के सामान्य नियमों, संकेतकों, सड़क पर लगे गति सीमा संकेतों, लेन ड्राइविंग, ओवरटेकिंग, जेब्रा क्रॉसिंग आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर परिवहन विभाग के उपसचिव श्रीमती अरुणा कुमारी एवं सड़क सुरक्षा की टीम उपस्थित थी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों को सड़क सुरक्षा के सामान्य नियमों की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही यातायात संकेतकों की पहचान और उनका सही उपयोग करना था। इसके माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में चालकों को सावधानी बरतते हुये सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाये गये। साथ ही वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के साथ ही ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग, लेन ड्राइविंग की विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़े : लालू परिवार में कलह का मास्टरमांइड निकला यूपी का गुंडा, आखिर कौन है रमीज नेमत?  

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...