लालू परिवार में कलह का मास्टरमांइड निकला यूपी का गुंडा, आखिर कौन है रमीज नेमत?  

लालू परिवार में कलह का मास्टरमांइड निकला यूपी का गुंडा, आखिर कौन है रमीज नेमत?  

22 Scope News Desk : बिहार चुनाव में करारी हार के बाद जहाँ देश और प्रदेश में राजद की किरकिरी हो रही है वहीं कभी सत्ता का केन्द्र रहे लालू परिवार पर भी संकटों के बादल छा गये हैं लेकिन इस बार संकट कानूनी नहीं बल्कि पारिवारिक है।
दरअसल लालू परिवार में छाये हलचल का कारण चुनावी हार तो है ही साथ ही संजय यादव और रमीज की भूमिका के कारण और गड़बड़ हो गई है। कहा जाता है कि चुनावी रणनीति बनाने में इन दोनों की अहम भूमिका थी। अब हार के बाद उठे सवाल से ही परिवार में तुफान शुरू हो गया है।

 कौन है रमीज नेमत

कई संगीन मामलों का आरोपित और तेजस्वी का करीबी माना जाने वाला रमीज नेमत पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर का दमाद है। जिस पर ठेकेदार, प्रापर्टी डीलर की हत्या सहित कई मामले दर्ज है। साल 2023 में ही योगी सरकार ने सपा सांसद रिजवान जहीर द्वारा अपने दामाद के नाम खरीदी गई चार करोड़ 75 लाख 86 हजार रुपये की जमीन प्रशासन ने कुर्क कर दी थी।

पूर्व चेयरमैन की हत्या का भी आरोपी है रमीज नेमत

बीते 4 जनवरी 2022 को पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या की साजिच रचने के आरोप में पूर्व सपा सांसद, उनके दामाद रमीज व बेटी जेबा रिजवान को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था. रमीज नेमत पुत्र नियामतउल्लाह खां तुलसीपुर तहसील के भंगहाकला गांव का मूल निवासी है. इसकी शादी बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान के साथ हुई थी. रमीज नेमत तुलसीपुर के शीतलपुर स्थित पूर्व सांसद रिजवान जहीर के आवास पर ही रहा करता था।

ये भी पढ़े :  RJD विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी, बैठक बीच में ही छोड़कर निकले लालू व राबड़ी

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...