Delhi Blast: दिल्ली में 10 नवंबर को हुए बम धामके के बाद जांच में जुटी देश की सारी एजेंसी कई सारे बड़े खुलासे कर रही है. जांच टीम इस धमाके से जुड़े सभी संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले रही है. इस बीच जांच टीम ने एक जसीर बिलाल नाम के युवक को अपनी हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ करने से जांच टीम को कई सारी चीजों की जानकारी प्राप्त हुई है. बता दें, जसीर बिलाल भी दिल्ली धमाके को अंजाम देने के लिए साल 2023 से तैयार हो रहा था. मगर उसने अचानक से सुसाइड बॉम्बर बनने से मना कर दिया था.
जसीर बिलाल कश्मीर का रहने वाला है. कई सालों से ब्रेनवॉश किये जाने के बाद वह अचानक से यह कहकर मुकर गया कि इस्लाम में सुसाइड बॉम्बर बनना पाप है. इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है. वहीं खबर यह भी सामने आई है कि जांच टीम के द्वारा जसीर बिलाल और उसके चाचा को हिरासत में लेने के बाद जसीर बिलाल के पिता ने आत्मदाह कर लिया है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया है.
Delhi Blast: जसीर के पिता ने किया आत्मदाह
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जब जसीर बिलाल और उसके चाचा नवीद वानी को दिल्ली धमाके के सिलसिले में पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया, उसके बाद जसीर के पिता बिलाल वानी अपने भाई और बेटे से मिलना चाहते थे. मगर जांच टीम उन्हें मिलने नहीं दे रहे थे. कथित तौर पर इसके बाद गुस्से में आकार बिलाल वानी ने आत्मदाह कर लिया. खुद को आग लगाने के बाद बिलाल वानी बुरी तरह झुलस गया.
आनन फानन में उसे अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
Delhi Blast: इस वजह से जसीर ने किया मना
इसी साल 2025 के अप्रैल के महीने में जसीर ने सुसाइड बॉम्बर बनने से मना कर दिया. पूछताछ के दौरान उसने इसके पीछे की दो वजह बताई। उसने कहा कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. साथ ही मैं भी इस्लाम को बेहतर तरीके से जानता हूं. इस्लाम कभी भी सुसाइड करने की अनुमति नहीं देता है. आत्महत्या इस्लाम में वर्जित है. आतंकी डॉ. उमर मुझे आत्मघाती हमलावर बनने के लिए जोर दे रहा था.
मगर मैंने ससाफ़ तौर पर उसके मना कर दिया. जिसके बाद उसने खुद को इसके लिए तैयार किया और इस धमाके को अंजाम दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें, जसीर की जानकारी दूसरे आरोपियों डॉ अदील राथर और डॉ मुजफ्फर गनई के द्वारा मिली. वहीं जसीर के हिरासत में आने के बाद कई सारे बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पूरे अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क भी शामिल है.
Highlights


