शराब की लत को लेकर विवाद में पत्नी ने पति की गला घोंटकर की हत्या

Palamu: जिले के पनकी थाना क्षेत्र के असेहर गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात रविवार देर रात हुई, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उदय यादव के रूप में हुई है। रविवार शाम वह शराब पीने के लिए घर से बाहर निकल रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

पनकी थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि झगड़े के दौरान उदय ने पत्नी पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा और गुस्से में आकर महिला ने पास रखी रस्सी से पति का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी न्यायिक हिरासत मेंः

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या घटना में कोई और पहलू भी जुड़ा है। गांव के लोगों का कहना है कि मृतक की शराब की लत के कारण परिवार में अक्सर तनाव रहता था, और इस बार विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...