प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी रची साजिश

Desk. प्रेमी संग मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला को उसके पति की गला घोंटकर हत्या करने और फिर शव को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान सब्जी विक्रेता धन्नालाल सैनी के रूप में हुई है। उसकी हत्या तब की गई, जब उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला। यह मामला राजस्थान के जयपुर का है।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पत्नी गोपाली देवी का पिछले पांच सालों से कपड़े की दुकान पर काम करने वाले दीनदयाल से प्रेम संबंध था। 15 मार्च को धन्नालाल अपनी पत्नी को न पाकर सांगानेर के काशीदो वाली गली में स्थित दीनदयाल की दुकान श्याम फैशन पर गया। वहां उसने गोपाली देवी को दीनदयाल के साथ काम करते देखा।

इसको लेकर दंपती के बीच तीखी बहस होने पर गोपाली देवी और दीनदयाल ने उसके पति की हत्या की साजिश रची। वे धन्नालाल को मुख्य दुकान के ऊपर एक दूसरी दुकान में ले गए और पहले लोहे के पाइप से उसका सिर कुचल दिया। उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

सबूत मिटाने के लिए शव में लगाई आग

इसके बाद गोपाली देवी और दीनदयाल ने शव को एक बैग में भरकर दीनदयाल की बाइक पर रखकर भेरूजी मंदिर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। धन्नालाल की पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव को आग लगा दी। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने जयपुर से भागने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...