बढ़ते क्राइम पर बिरंचि नारायण ने जताई चिंता, कहा- रांची में लगे सीसीटीवी का हाल बुरा

बढ़ते क्राइम पर बिरंचि नारायण ने जताई चिंता, कहा- रांची में लगे सीसीटीवी का हाल बुरा

रांची : बढ़ते क्राइम पर बिरंचि नारायण ने जताई चिंता, कहा- रांची में लगे सीसीटीवी का हाल बुरा- झारखंड

विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने

राज्य के प्रमुख जिलों के चौक-चौराहे और पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लगाया जा रहा है.

अभी तक सिर्फ तीन सौ थाने में 5300 के करीब सीसीटीवी लगाए गए हैं.

राज्य में क्राइम बढ़ता जा रहा है. हत्या और दुष्कर्म बढ़ता जा रहा है.

चिन्हित जगहों पर लगना चाहिए. राजधानी रांची में लगे सीसीटीवी का हाल बुरा है.

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार लगातार प्रयासरत है.

सीसीटीवी लगाने का काम जारी है, और भी जगहों पर जल्द लगाया जाएगा.

माले विधायक ने उठाया मॉब लिंचिंग की घटना

माले विधायक विनोद सिंह ने राज्य में 2016 से 2021 तक राज्य में मॉब लिंचिंग की 58 घटनाएं हुई, लेकिन सरकार की ओर से उचित कार्रवाई नहीं हो रही है. परिजनों को मुआवजा नहीं मिला है. इसमें से सिर्फ 19 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है. यानि प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये से कम है. इसलिए परिजनों को मुआवजा मिले और फास्टट्रैक कोर्ट का गठन कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले.

46 मॉब लिंचिंग की घटना में 11 को मिला आजीवन कारावास- आलमगीर

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 2016 से 2021 तक राज्य में 46 मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. जिसमें से 11 को आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई है. और मामले की जांच चल रही है. फास्टट्रैक कोर्ट का गठन कर जल्द से जल्द सजा दिलाया जाएगा और जिनको परिजनों को मुआवजा नहीं मिला है, उनको दिया जाएगा.

कोर्ट के आदेश के बाद होती है नियुक्ति

बीजेपी विधायक अमित मंडल ने एसीबी के द्वारा रिश्वत लेते हुए कर्मचारियों को पकड़ा जाता है और फिर उन्हें जुर्माना लेकर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसी विभाग में फिर से कार्यरत हो जाते हैं. उनपर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं होती है. ऐसे में उनका मनोबल गलत कार्य करने के लिए बढ़ जाता है. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जिस कमर्चारी को एसीबी गिरफ्तार करती है, उसके बाद कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कोर्ट का आदेश होता है कि जॉइन करवाया जाए. लेकिन विभाग उनको उस काम में नहीं लगाते हैं. अगर अमित मंडल के पास है कोई ऐसा उदारहण है तो सूचना दें, उनपर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : मदन सिंह

फिर से जमशेदपुर बन रहा क्राइम सिटी, अपराधी ने दो लोगों को मारा चाकू, एक की मौत

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...