Advertisment

स्पीकर के कहने पर बिरंचि नारायण ने पढ़ा शोक प्रस्ताव, बीजेपी के ही सदस्यों ने किया विरोध

शोक प्रस्ताव के बाद सत्र सोमवार तक के लिए स्थगित

प्रदीप यादव के शोक प्रस्ताव पढ़ने का सीपी सिंह ने किया विरोध

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 सितंबर सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा बीजेपी विधायक व मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण को स्पीकर के द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ने की घोषणा की गई। बिरंचि नारायण ने जैसे ही शोक प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया तो बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। बीजेपी विधायकों ने स्पीकर से कहा कि जब सदन में हमारे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद हैं तो किसी ओर के नाम की घोषणा सही नहीं है।

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायकों से सदन की परंपरा को नहीं तोड़ने का आग्रह किया। वहीं जेवीएम नेता के तौर पर प्रदीप यादव को शोक प्रस्ताव पढ़ने के लिए स्पीकर ने नाम की घोषणा का बीजेपी विद्यायक सीपी सिंह ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की अगर कांग्रेस के नेता हैं तो प्रदीप यादव कैसे जेवीएम के नेता हो सकते हैं। जबकि दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

शोक प्रस्ताव के बाद सदन के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के शांति के लिए प्रार्थना किया। विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

रिपोर्ट : मदन सिंह

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...