पप्पू को देखते ही भड़के ‘कांग्रेसी’, ‘वापस जाओ’ के नारे से गूंज उठा सदाकत आश्रम

पटना : बिहार स्थित पटना प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सदाकत आश्रम में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पहुंचने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वापस जाओ के नारे लगाए। टिकट चोरी के आरोप लगाए। बता दें कि कांग्रेस में टिकट बंटवारा के बाद से ही लगातार कार्यकर्ताओं का विरोध हो रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह से हार हुई है। पार्टी कुल 61 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन छह सीट ही जीत पायी है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से एग्रेसिव हो गए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और सांसद पप्पू यादव पर आरोप लगा रहे हैं।

बिहार कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार गहराता जा रहा है

बिहार कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम कांग्रेस मुख्यालय में उस समय माहौल गर्म हो गया जब कारण बताओ नोटिस से नाराज नेताओं का धरना प्रदर्शन अचानक हंगामे में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव के पहुंचते ही नाराज नेताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और ‘पप्पू यादव वापस जाओ’ के नारे लगने लगे। कुछ देर तक पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

नोटिस से नाराज सभी नेता शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की ओर से हाल ही में 43 पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस कार्रवाई के बाद पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा। नोटिस से नाराज सभी नेता शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इन नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लवारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़े : पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 43 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

अंशु झा की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...