CISCE ने 2027 से ISC परीक्षा के नए नियम लागू किए। अंग्रेजी के साथ चार प्रमुख विषयों में पास अनिवार्य। स्कूलों में Sports, AI और Robotics को भी शामिल किया गया।
CISCE New Rules 2027 रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आइएससी (कक्षा 12) परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय प्रिंसिपल्स कॉन्फ्रेंस में बोर्ड ने घोषणा की कि सत्र 2026-27 से ISC पास करने के लिए अंग्रेजी के साथ चार प्रमुख विषयों में पास होना अनिवार्य होगा। यह नियम उन छात्रों पर लागू होगा जो वर्तमान में 11वीं में पढ़ रहे हैं और 2027 में बोर्ड परीक्षा देंगे।
अब तक ISC में छात्र अंग्रेजी सहित बेस्ट तीन विषयों में पास होकर उत्तीर्ण माने जाते थे। बोर्ड का कहना है कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में छात्रों का व्यापक अकादमिक प्रदर्शन जरूरी है, इसलिए यह बदलाव किया गया है।
Key Highlights
2027 से ISC पास करने के लिए अंग्रेजी + चार प्रमुख विषयों में पास होना अनिवार्य
अब तक अंग्रेजी समेत बेस्ट तीन विषयों में पास होना पड़ता था
10वीं और 12वीं में Sports and Physical Education को पूर्ण विषय के रूप में चुनने की सुविधा
नौवीं से AI and Robotics अनिवार्य स्किल सब्जेक्ट के रूप में शामिल
कॉपियों के मूल्यांकन में पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर CCTV और बायोमेट्रिक उपस्थिति
री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन आवेदनों की संख्या सीमित करने पर विचार
बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव और सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुअल और डिप्टी सेक्रेटरी संगीता भाटिया ने देशभर से आए लगभग 1000 प्रिंसिपलों के बीच यह घोषणा की। सम्मेलन में जमशेदपुर से पहुंचे लगभग 45 स्कूलों के प्रिंसिपल भी शामिल थे।
CISCE New Rules 2027: स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन अब पूर्ण विषय
CISCE ने खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
सत्र 2026-27 से:
कक्षा 10 (ICSE)
कक्षा 12 (ISC)
दोनों में Sports and Physical Education को पूर्ण विषय के रूप में चुना जा सकेगा।
इसमें 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों का प्रैक्टिकल होगा।
CISCE New Rules 2027: नौवीं से AI और Robotics अनिवार्य
तेजी से बदलती तकनीक को देखते हुए CISCE ने सिलेबस में AI and Robotics को अनिवार्य स्किल सब्जेक्ट के रूप में शामिल किया है। इसके अलावा बोर्ड पांचवीं और आठवीं के लिए Shine Program लॉन्च करेगा। यह एक ऑनलाइन असेसमेंट प्लेटफॉर्म होगा, जो बच्चों की क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और ओवरऑल इंटेलिजेंस का आकलन करेगा।
CISCE New Rules 2027: मूल्यांकन में पारदर्शिता के नए कदम
बोर्ड ने इवैल्यूएशन सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:
सभी मूल्यांकन केंद्रों में हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे
बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य
कॉपियों की री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन मौकों की संख्या सीमित करने पर विचार
इन कदमों का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को साफ और विश्वसनीय बनाना है।
CISCE के इन नए नियमों से बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता, शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की समग्र क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। छात्र, अभिभावक और स्कूल अब इन बदलावों के अनुसार अपनी तैयारी की दिशा तय कर सकेंगे।
Highlights


