मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी अविलंब वापस की जाय, आजसू ने की मांग

रांची. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉक्टर नटवा हांसदा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए JAC के सचिव जयंत कुमार मिश्रा से वार्ता कर अपनी बात रखी। यह ज्ञापन में 10th और 12th की परीक्षा फ़ीस में की गई बढ़ोतरी को कम करने के लिए सौंपा।

आजसू ने की मांग

आजसू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि JAC की ऑफ़िशियल वेबसाइट एवं विभिन्न अखबारों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि वर्ष 2025–26 में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुल्क में परिषद द्वारा वृद्धि की गई है।

झारखंड राज्य में पहले से ही लाखों विद्यार्थी छात्रवृत्ति (Scholarship) से वंचित हैं। ऐसी परिस्थिति में परीक्षा शुल्क में की गई यह बढ़ोतरी छात्रों एवं उनके अभिभावकों के ऊपर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में पड़ेगी। आजसू छात्र संघ की ओर से आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए विनम्र आग्रह किया जाता है कि वर्ष 2025–26 की मेट्रिक एवं इंटर परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए तथा शुल्क को पूर्ववत रखा जाए।

यदि शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी के छात्र संघ विद्यार्थियों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। तत्पश्चात जैक के सचिव जयंत कुमार मिश्रा जी ने सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और छात्र हित में कदम उठाते हुवे परिषद की बैठक में आजसू मांग को रखने की बात कही।

Saffrn

Trending News

Breaking: CM Hemant ने CDPO अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम...

Jharkhand: झारखंड में आज झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से चयनित और अनुशंसित 63 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को सीएम हेमंत सोरेन के...

श्रवण कुमार चुने गए JDU विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में Congress का सत्याग्रह तेज, लोहरदगा...

Lohardaga: लोहरदगा समाहरणालय मैदान में आज न्याय सत्याग्रह आंदोलन के दसवें दिन जिला युवा Congress के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस...

Jharkhand में भी होगा बंगाल चुनाव का असर, इतने दिन तक...

Jharkhand: पं बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के लिए दो दिनों के बाद मतदान होने हैं। मतदान को लेकर प्रशासन के तरफ से तैयारियां पूरी की...

झारखंड में रिटायर्ट जस्टिस Amitabh Kumar Gupta बने नए लोकायुक्त, जानिए...

Jharkhand: झारखंड में 5 सालों के बाद लोकायुक्तों की नियुक्ति की गई है। लोकभवन में मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड हाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img