सम्राट के गृह मंत्रालय मिलने पर दिलीप जायसवाल ने कहा- ‘पूरे बिहार में ठीक करेंगे कानून व्यवस्था’

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के साथ विभागों का बंटवारा भी पूरा हो गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मजबूत कानून व्यवस्था की दिशा में निर्णायक कदम उठाएगा।

NDA सरकार बनने के बाद बिहार एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है – दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बनने के बाद बिहार एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राज्य का नाम फिर से ‘स्वर्णिम काल’ के रूप में दर्ज होगा, जब औद्योगिक विकास का जाल पूरे बिहार में फैलेगा। दिलीप ने कहा कि उद्योग, रोजगार और प्रशासनिक सुधार एनडीए सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

Samrat Dilip 22Scope News

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करेंगे सम्राट – दिलीप

दिलीप जायसवाल ने विशेष तौर पर गृह मंत्रालय को लेकर कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी पर भरोसा जताते हुए गृह विभाग जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे नेता सम्राट चौधरी पूरे बिहार में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को दुरुस्त करने के लिए ठोस और तेजी से काम करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में आधुनिकता और सुरक्षित वातावरण स्थापित करने पर विभाग जल्द ही बड़े फैसले लेगा।

 

बिहार में टूटने की कगार पर है महागठबंधन – जायसवाल

राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए जायसवाल ने कहा कि यह गठबंधन अब टूट की कगार पर है। उनके अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई भरोसा नहीं करता और जल्द ही इस मोर्चे में बड़ी दरार दिखाई देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘वोट चोरी’ जैसे मुद्दों पर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।

Samrat Dilip 1 22Scope News

जायसवाल ने कहा- तेजस्वी को राहुल की यात्रा ने पहुंचाया नुकसान

दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्राओं ने ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की नाव पर जो भी चढ़ेगा, वह डूबना तय है।

यह भी देखें :

कल मंत्रियों के बीच विभागों का आधिकारिक बंटवारा हुआ

गौरतलब है कि शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का आधिकारिक बंटवारा हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, निर्वाचन, निगरानी और मंत्रिमंडल सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। हालांकि, 20 साल में पहली बार उन्होंने गृह मंत्रालय नहीं रखा। यह अहम जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सम्राट को दी गई है। वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व, खान और भूतत्व विभाग की कमान सौंपी गई है। नई सरकार से बिहारवासियों को उम्मीद है कि प्रशासनिक सुधार, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में जल्द बड़े फैसले देखने को मिलेंगे।

Samrat Dilip 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : अब नीतीश नहीं सम्राट संभालेंगे गृह विभाग

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...