सदन में गृह विभाग के बजट पर सम्राट ने कहा- जनता ने लाल-राबड़ी व नीतीश राज को देखा, आज बिहार में सुशासन

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। सदन की कार्यवाही का आज यानी 20 फरवरी का 14वां दिन है। सदन में डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी गृह विभाग के बजट पर चर्चा की। सम्राट ने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव-राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के राज को देखा लेकिन इस समय राज्य में सुशासन का राज है। एक तरफ जहां विपक्षी सदस्यों ने गृह विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार को घेरने की कोशिश की।

बिहार से कोई भी अपराधी बच के नहीं निकल सकता है – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

वहीं, गृह विभाग के बजट पर चर्चा के बाद डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव को भी जानती है और नीतीश कुमार को भी। बिहार में आज सुशासन का राज है। उन्होंने कहा कि बिहार से कोई भी अपराधी बच के नहीं निकल सकता है।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News

सम्राट ने RJD पर तीखा हमला बोला, कहा- सुबह उठकर अपराध पर करते हैं ट्वीट

इस दौरान सम्राट चौधरी ने राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, सुबह उठकर अपराध पर ट्वीट करते हैं, लेकिन कटौती प्रस्ताव तक नहीं दिया, इससे शर्म की बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का भी शासन लोगों ने देखा है। नीतीश सरकार में मैं तो अभी गृह मंत्री हूं, लेकिन नीतीश कुमार ने ऐसा एक सिस्टम डेवलप किया है कि किसी मंत्री को थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। पुलिस को कार्रवाई करने की स्वतंत्रता मिली है।

Samrat Chaudhary 2 22Scope News

सम्राट ने राबड़ी और पप्पू पर साधा निशाना

वहीं, नीट छात्रा मौत मामले में डिप्टी सीएम सम्राट ने कहा कि राबड़ी देवी ने कहा कि मंत्री का बेटा शामिल है। मैंने कहा कि नाम बताइए 24 घंटे में गिरफ्तार हो जाएगा। वहीं, पप्पू यादव को लेकर भी डिप्टी सीएम ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कहते थे कि बिहार पुलिस चींटी तक नहीं मार सकती। एयरपोर्ट पर उतरे, उसके दो घंटे के भीतर गिरफ्तार हो गए। अब हाथी भी गिरफ्तार होकर अस्पताल जाते हैं, वो सिर्फ गलतबयानी करते हैं।

यह भी पढ़े : विधान परिषद में राबड़ी देवी ने कहा- फरवरी में 36 घटनाएं, JDU बोली, ‘अपराध पर ज्ञान दीजिएगा तो…’

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...

Giridih News: गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप...

Giridih News: गिरिडीह जिले के तिसरी ब्लॉक में लोकाय पंचायत भवन के पास एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी खाई...

Jharkhand Students Scheme: झारखंड के 800 छात्रों को साइकिल देने के...

Jharkhand Students Scheme: सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित TVS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान,...