जैनामोड़ में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के पास स्थित मल्हानटांड़ चौक पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें ट्रक की चपेट में आने से कोलेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रक:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बालीडीह टोल टैक्स की ओर से रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान जैनामोड़ की तरफ जा रहे बाइक और स्कूटी सवार वाहन उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेटरवार निवासी कोलेश्वर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे बालीडीह अपने काम के सिलसिले में जा रहे थे।

वहीं, स्कूटी सवार युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar: बिहार में पेयजल व्यवस्था को...

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar, पटना: बिहार में हर परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy: मंत्री का काफिला और बीच सड़क...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में सोमवार शाम ट्रैफिक चालान को लेकर एक बाइक सवार और पुलिस...

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...