Hazaribagh: करीब 40 लाख रुपये के सोना-चांदी के गहने और स्कूटी बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहसिंघना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के गहने, एक स्कूटी और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Hazaribagh: चोरी का बड़ा खुलासा

प्रेस वार्ता में सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को बड़ा अखाड़ा जादो बाबू चौक स्थित किरण बाला के घर में हुई बड़ी चोरी की जांच के लिए एक विशेष एसआईटी टीम बनाई गई थी। जांच के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग झील परिसर में चोरी की योजना बना रहे हैं। त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने तीन अभियुक्त मो. अजुबा उर्फ समीर, निक्की शर्मा उर्फ तरुण शर्मा और बिशु कुमार सोनी को मौके से गिरफ्तार किया।

Hazaribagh: चार अपराधी गिरफ्तार

पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी विकास कुमार सोनी को भी कटकमदाग से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और गलाया हुआ धातु बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ पूर्व में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हजारीबाग पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...