झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोगीरा सा.रा.रा

सत्ता पक्ष की होली से क्यों दूर खड़ा है विपक्ष

Ranchi- होली मिलन समारोह पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार. सत्ता पक्ष के द्वारा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में विपक्ष के विधायकों के शामिल नहीं होने पर झारखंड का राजनीतिक पारा चढ़ गया है.

भाजपा विधायक अमर बावरी ने कहा है कि विपक्ष सरकार द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा. झारखंड में पहले से ही खून की होली खेली जा रही है. सामूहिक दुष्कर्म  वारदात हो रही है.

भाजपा के इस कदम पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड में विपक्ष के बिना ही आयोजित होती रहेगी होली मिलन समारोह. विपक्ष को अभी धर्म की राजनीति करने से फुर्सत नहीं मिली है.

मिस्त्र की ममी की तरह सत्ता पक्ष जेवीएम को जिंदा रखना चाहता है सत्ता पक्ष 

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जेवीएम का भाजपा में विलय के बाद भी सत्ता पक्ष की ओर से इस मुद्दे को जिंदा रखा जा रहा है. मिश्र की ममी के तरह इसे जिंदा रखने की कोशिश की जा रही है.

भाजपा फंडेंड है कश्मीर फाइल्स, समाज को तोड़ने की कोशिश

इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कश्मीर  की घटनाओं पर आधारित मूवी कश्मीर फाइल्स को भाजपा फंडेड बताते हुए इसका विरोध किया है. इरफान अंसारी ने कहा है कि यह फिल्म समाज को तोड़ने वाली है.

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...