Family Tragic Death: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Dumka: जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

पुलिस ने रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर चारों शव कब्जे में लिए। मृतकों की पहचान वीरेंद्र मांझी (30), उसकी पत्नी आरती कुमारी (24), चार वर्षीय बेटी रूही और दो वर्षीय बेटे विराज के रूप में हुई है। सभी शवों के गले पर गहरा निशान मिला है, जो हत्या की ओर संकेत करता है।

पति पर हत्या और आत्महत्या का संदेह:

मामले की शुरुआती जांच में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि वारदात को वीरेंद्र मांझी ने ही अंजाम दिया और बाद में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता मनोज मांझी ने बताया कि सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो बहू और दोनों बच्चे मृत पड़े थे। इसके बाद बेटे की तलाश की गई और वह घर से दूर एक पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि जीवित होने की उम्मीद में उन्होंने बेटे का शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विवाद और आर्थिक तनाव बना वजह?

स्थानीय और परिवार के बयान के अनुसार, मृतक के बेटे विराज की तबीयत काफी समय से खराब थी और उसका इलाज चल रहा था। बेटे के इलाज और आर्थिक बोझ को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार दोपहर ही वीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों को मायके से वापस लेकर आया था। रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई और देर रात यह घटना घटित हो गई। पुलिस शक जता रही है कि आर्थिक तंगी, भावनात्मक दबाव और बेटे की बीमारी इस घटना का कारण हो सकते हैं।

पुलिस जांच जारीः

हंसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गांव वालों के मुताबिक, घटना ने सभी को झकझोर दिया है। बच्चे की बीमारी और घर की परिस्थितियों को वजह माना जा रहा है।

 

 

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...

Mithilesh Thakur Press Conference: गढ़वा की राजनीति में गरमाया माहौल, मिथिलेश...

Mithilesh Thakur Press Conference: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा स्थित...