Advertisment

Giridih: पत्नी ने पति की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप, ऐसे हुआ खुलासा

Giridih: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कुमकुम देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या कर उसकी आत्महत्या की साजिश रची थी। हालांकि, मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Giridih: हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप

यह मामला शनिवार सुबह पचंबा थाना क्षेत्र परसाटांड इलाके में सामने आया था, जब एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था। उसकी पहचान परसाटांड इलाके के मिथिलेश कुमार रूप में हुई थी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी कुमकुम देवी ने इस घटना को आत्महत्या बताया था और कहा था कि उसके पति को नशे की लत थी और वह तनाव में रहता था।

Giridih: पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

हालांकि, पुलिस को घटना संदिग्ध लगी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में गहन जांच शुरू की। इस बीच पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरे मामले की जानकारी डीएसपी कौशर अली ने आज प्रेस कांफ्रेंस में दी।

Giridih: ऐसे घटना को दिया अंजाम

डीएसपी कौशर अली ने बताया कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान मामले में संदेह गहराया। मृतक की पत्नी से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में कुमकुम देवी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। घटना की रात भी मारपीट के बाद उसने गुस्से में पति की हत्या करने की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि जब मिथलेश कुमार गहरी नींद में था, तो कुमकुम देवी ने पहले उसका गला दबाकर उसे अधमरा कर दिया और फिर साड़ी से फंदा बनाकर उसे लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...