Advertisement
Advertisement

Dharmendra के अलावा किसी को नहीं मिला He-Man का टैग, जानें क्या होता है इसका मतलब

Dharmendra जिन्हें फिल्म जगत में सभी ही-मैन के नाम से भी जानते थे. आज (24 नवंबर) इस धरती को अलविदा कह गए. उनकी मृत्यु 89 वर्ष की आयु में हुई. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने मुंबई स्थित आवास पर अपनी अंतिम सांस ली. काफी समय से अपनी उम्र के वजह से वह बीमार चल रहे थे. बीते कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. अस्पताल में उनकी तबीयत में थोड़ी सुधार देखने को मिली थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल से घर ले आया गया. वह अपने परिवार के साथ घर पर ही समय बीता रहे थे.

Dharmendra का पूरा परिचय

आपकी जानकारी के लिए बता दें, धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था. उनका असली नाम धरम सिंह देओल है. उनके पिता एक स्कूल में हेडमास्टर थे. बचपन से ही धर्मेंद्र फिल्मों के दीवाने थे. वहीं फिल्म जगत में उन्होंने अपनी एक्टिंग, स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी से करोड़ों दिलों पर राज किया है. वहीं सिनेमा जगत में उनकी पहचान ताकत, जोश और असली मर्दानगी से भरे हुए अभिनेता के रूप में हुई है. कई फैंस उन्हें प्यार से गरम-धरम और ही-मैन कह कर भी पुकारते थे.

धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की, वहीं फिल्म शोला और शबनम ने उन्हें असली पहचान दी. वहीं साल  1966 में उनके जीवन में असली बदलाव आया. साल  1966 में उनकी एक फिल्म फूल और पत्थर सिनेमा घर में आई. जिसमें वह पहली बार शर्टलेस भी दिखे. वह फिल्म इतनी हिट हुई कि धर्मेंद्र की छवि एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई. इसी फिल्म के बाद इंडस्ट्री और मीडिया ने उन्हें  ही-मैन ऑफ बॉलीवुड नाम दिया.

नवंबर आते ही घातक हो जाता है यह बल्लेबाज, Team India को भी करा चुका है चुप

ये होता है ही-मैन का मतलब

ही-मैन एक अंग्रेजी शब्द है. ही-मैन उस व्यक्ति को कहा जाता है जो, बेहद ताकतवर, मर्दाना और कॉन्फिडेंस से भरा हुआ हो. यह शब्द उन लोगों के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है जो शरीर से ही नहीं, बल्कि जज्बे, बहादुरी और ईमानदारी के लिए भी जाना जात हो.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...