ईंधन निदेशक ने किया बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दौरा, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

ईंधन निदेशक श्री शिवम श्रीवास्तव ने NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का तीन दिवसीय दौरा किया, जिसमें उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, नई सुविधाओं का उद्घाटन किया तथा कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया. दौरे की शुरुआत सीकरी टाउनशिप में अवसंरचना कार्यों की विस्तृत समीक्षा से हुई. ईंधन निदेशक ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) के साथ निर्माणाधीन क्षेत्रों का निरीक्षण किया और टाउनशिप विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया.

ईंधन निदेशक ने खेला क्रिकेट मैच

दूसरे दिन, ईंधन निदेशक ने लागतु स्थित नवनिर्मित CISF बैरक का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने सीकरी टाउनशिप में नवनिर्मित बैचलर हॉस्टल-3 का भी उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत ईंधन निदेशक और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, जिसमें ईंधन निदेशक ने शानदार जीत दर्ज की. उसी दिन शाम को ईंधन निदेशक के सम्मान में एक गजल संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और कार्यक्रम को यादगार सांस्कृतिक संध्या में बदल दिया.

तीसरे दिन हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

तीसरे दिन, एक खुला मंच ओपन फोरम  आयोजित किया गया, जिसमें हजारीबाग स्थित सभी NTPC कोयला खनन परियोजनाओं के कर्मचारियों ने नेतृत्व से सीधा संवाद किया. इस सत्र ने सुझाव साझा करने, स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा संचालन, कल्याण और परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान किया. इसी खुला मंच के साथ बहु दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. शनिवार संध्या से शुरू हुए इस दौरे के दौरान ईंधन निदेशक के साथ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) श्री नवीन जैन, परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह  श्री सुब्रत कुमार दास, PB-CMP के अधिकारी तथा CMHQ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...

Pandit Rajkumar Shukla Jayanti: पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर बड़ा...

Pandit Rajkumar Shukla Jayanti: चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में...

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...