अपराधियों के हौसले बुलंद, अजय सिंह के घर पर फायरिंग, SP ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

जमुई : जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मनी अड्डा मोहल्ले में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने अजय सिंह के घर पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बुलेट पर सवार दो युवक घर के पास पहुंचते और संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। फायरिंग के बाद सुबह घर के बाहर से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, जबकि दीवार पर गोलियों के कई निशान मिले हैं।

पीड़ित परिवार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है – SP विश्वजीत दयाल

पीड़ित मकान मालिक अजय सिंह और उनके पुत्र सुमित सिंह ने बताया कि रात में वे सो रहे थे तभी बुलेट पर आए बदमाशों ने गाली-गलौज कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहले उन्हें लगा कि कोई पटाखा फोड़ रहा है, लेकिन सुबह घर के पास कारतूस मिलने के बाद फायरिंग की पुष्टि हुई। सूचना के बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की छानबीन की। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान जल्द की जाएगी। फिलहाल किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े : गोपालगंज पुलिस ने जवान को किया गिरफ्तार

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Ranchi Airport: मानसून में घटे हवाई यात्री, 24 अगस्त को सबसे...

 रांची एयरपोर्ट पर मानसून का असर हवाई यातायात पर दिख रहा है। अगस्त में यात्रियों की संख्या घटी और 24 अगस्त को सिर्फ 4959...

Raksha Bandhan 2026: चीनी और तेल महंगे होने से मिठाइयों के...

 रक्षाबंधन से पहले चीनी और खाद्य तेल महंगे होने से मिठाइयों के दाम 20% तक बढ़ गए हैं। प्याज भी सात दिन में 15...

Jharkhand Liquor Scam: हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सरकार...

झारखंड शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।Jharkhand...