Advertisment

देवघर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, जानें पूरा मामला

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दिल्ली से देवघर आने वाली देर शाम की फ्लाइट लगभग एक घंटे की देरी से पहुंची। लेकिन असली परेशानी तब शुरू हुई जब यात्रियों ने लगेज बेल्ट पर अपना सामान लेने पहुंचा।

अचानक बंद पड़ा बेल्ट, फिर सामने आया बड़ा खुलासा:

यात्री बेल्ट के पास इंतजार कर रहे थे। कुछ मिनट तक बेल्ट चलता रहा, फिर अचानक रुक गया। यात्री हैरान थे—आखिर बीच में रुकावट क्यों हुई? जब स्थिति की जानकारी ली गई, तो बड़ी चूक सामने आई—कई यात्रियों का सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही छूट गया था। ये एयरलाइन की गलती मानी गई, क्योंकि लगेज देवघर भेजा ही नहीं गया था। इस खुलासे के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

देवघर एयरपोर्ट – यात्रियों ने किया हंगामा, स्टाफ ने पकड़ लिया किनारा:

लोगों ने एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ से बात करनी चाही, लेकिन कर्मचारी सही जवाब नहीं दे सके।कई यात्रियों ने बताया कि—स्टाफ टालमटोल कर रहा था, सही जानकारी नहीं दे रहा था और कोई ठोस समाधान सामने नहीं रखा जा रहा था।हंगामा बढ़ता देख अधिकांश कर्मचारी वहां से हट गए, जिससे यात्रियों का आक्रोश और बढ़ गया।

गुरुवार की फ्लाइट से आएगा सामान, नाराज यात्री रहे असंतुष्टः

बाद में कंपनी की ओर से बताया गया कि दिल्ली में छूटे सभी लगेज गुरुवार की फ्लाइट से भेज दिए जाएंगे, जिसके बाद यात्रियों को उनका सामान मिल जाएगा। लेकिन यात्री इससे संतुष्ट नहीं हुए, क्योंकि कई लोगों का जरूरी सामान लगेज में था। कुछ को देवघर से आगे यात्रा करनी थी, बिना सामान के उन्हें गंभीर परेशानी हो रही थी। लोगों ने लिखित शिकायत एयरलाइन प्रतिनिधियों को सौंपी। कई यात्रियों ने कहा कि यह समस्या पहली बार नहीं हुई है और एयरलाइन अपनी गलती दोहरा रही है।

यात्रियों ने एयरलाइन पर लगाया लापरवाही का आरोपः

पीड़ित यात्रियों का आरोप था कि कंपनी की कार्यशैली बेहद लापरवाह है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की मदद के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी स्टाफ यात्रियों की समस्याओं को हल करने में असमर्थ रहा। कुछ यात्री एयरपोर्ट पर ही डटे रहे और समाधान की मांग करते रहे।

 

 

झारखंड की आज की 10 बड़ी खबरें : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की...

झारखंड की आज की 10 बड़ी खबरें JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: 24वें दिन भी आंदोलन जारी, आज सरकार और अभ्यर्थियों के बीच सातवें दौर की...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...