नालंदा में पुलिस की उदासीनता पर भड़के ग्रामीण,सोहसराय थाना का किया घेराव

नालंदा में पुलिस की उदासीनता पर भड़के ग्रामीण,सोहसराय थाना का किया घेराव

नालंदा : गृह मंत्रालय संभालने के बाद सम्राट चौधरी अपराधियों को सख्त चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन नालंदा जिले में विधानसभा चुनाव के बाद से अपराध की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले का है, जहाँ टेंट संचालक भोसु यादव पिछले 25 नवंबर से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, भोसु यादव 25 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उसी दिन स्थानीय थाना में लिखित आवेदन भी दिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वीडियो देखे…..

SO 22Scope News

परिजनों ने लगाया पुलिस पर उदासीनता का आरोप

पुलिस की उदासीनता से नाराज परिजनों ने गुरुवार को सोहसराय थाना का घेराव किया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि भोसु यादव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिसके चलते वह अब अनहोनी या अपहरण की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय लोग भी बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

SO2 22Scope News

पुलिस ने दिया कार्यवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि जल्द से जल्द लापता टेंट संचालक का सुराग लगाया जाए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की बात कहकर उग्र परिजनों को शांत कराया और आस पास क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने मे जुट गयी हैं।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त होगी जारी, CM नीतीश करेंगे 10-10 हजार ट्रांसफर

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...