ग्रामीण चिकित्सक की अपहरण कर हत्या, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आगजनी व सड़क जाम

ग्रामीण चिकित्सक की अपहरण कर हत्या, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आगजनी व सड़क जाम

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से एक ग्रामीण चिकित्सक की अपहरण के बाद नृशंस हत्या की खबर पर भड़के ग्रामीणों ने जमकर की नारेबाजी। ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में सड़क जाम कर आगजनी और प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

DIARCH Group 22Scope News

ग्रामीण चिकित्सक को इलाज के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया – परिजन

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक को इलाज के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। फिर उसे छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की गई। फिरौती देने में असमर्थ होने पर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई और जिले के बघार में फेंक दिया गया। जिसके चलते इलाके में दहशत का माहौल है।

ccvv 22Scope News

आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को झौर मोड़ पर सड़क जाम कर दिया

शनिवार की लाश मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को झौर मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आगजनी कर दी। शव को सड़क पर रखकर जाम किया गया। पुलिस के खिलाफ लगातार आक्रोश ग्रामीण का देखा जा रहा है।

mm 22Scope News

सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने पर फूटा गुस्सा

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह हत्या पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। शनिवार को दिन में ही वारिसलीगंज पुलिस को लिखित सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई। रात सोशल मीडिया पर एक शव का फोटो वायरल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने प्रकाश के रूप में पहचान लिया तब परिवार का गुस्सा फूट पड़ा।

mmm 22Scope News

ग्रामीणों का आरोप- पुलिस की लापरवाही से अपराधी बेलगाम

आक्रोशित ग्रामीणो ने आरोप लगाया की पुलिस की लापरवाही की वजह से अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सूचना देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय पर कार्रवाई होती तो शायद जान बच जाती। परिवार ने अपहरण के पीछे फिरौती की मांग का आरोप लगाया है। प्रदर्शन का दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने झौर मोड़ पर सड़क जामकर पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

यह भी पढ़े : दोस्त ने आपसी विवाद में अपने दोस्त की सर में गोली मारकर की हत्या

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...

झारखंड कैबिनेट की बैठक में आखिर क्या-क्या हुआ? सड़क, नौकरी, खनन...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 15 जून, 2026 को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, खनन, वन...

Dhanbad News: टुंडी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक...

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र की लुकैया पंचायत के अंतर्गत दुर्गाडीह गांव के पास लोधरिया जंगल में एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़...