नवादा के नेमदारगंज में 40वर्षीय युवक की ईंट से कुच कर हत्या , परिजनों में कोहराम

नवादा के नेमदारगंज में 40वर्षीय युवक की ईंट से कुच कर हत्या , परिजनों में कोहराम

नवादा : नवादा में 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक रूप से हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत नेमदारगंज थानाक्षेत्र के डेरमा मुसहरी गांव की है। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के चंदौली ग्राम निवासी रवींद्र यादव उर्फ कैलु यादव है ,जिनकी उम्र 40 वर्ष बताया गया है।

फोन पर किसी ने बुलाया था, हत्या के कारणों का पता नहीं 

स्थानीय बैजू गोप ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात्रि लगभग 09 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवक को किसी ने फोन कर घर से बुलाया और ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारे की टोपी और बाईक की चाभी भी घटनास्थल पर से बरामद हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सूचना पर पहुँची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नेमदारगंज थाने को दिया , जिसके बाद रजौली डीएसपी गुलशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने परिजनों को समझा बूझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजन के निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे :  नालंदा में पुलिस की उदासीनता पर भड़के ग्रामीण,सोहसराय थाना का किया घेराव

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...