‘बिहार का विकास रफ्तार पकड़ चुका है और आगे बढ़ेगा’

‎पटना : बिहार के पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 28 नवंबर को ‘आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और मतदाता उपस्थित हुए। समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार के मतदाताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार प्रेम को जनता भी जानती है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लगातार बिहार का दौरा किया और सौगात दी है।

मुख्यमंत्री और सम्राट की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा – दिलीप जायसवाल

‎उन्होंने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और अब और आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पटना के गंगा तट पर मरीन ड्राइव का निर्माण कराया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हरार और तरक्की करेगा और यह विधानसभा प्रदेश में नंबर वन बनेगा। भाजपा ने आम कार्यकर्ता संजय गुप्ता को यहां से टिकट दिया और मतदाताओं ने उन्हें पसंद किया। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से सरकार और बेहतर करेगी।

Bihar BJP 2 1 22Scope News

Bihar BJP 1 2 22Scope News

दिलीप ने गृह मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा- वे कर्मठ और ईमानदार हैं

‎उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वे कर्मठ और ईमानदार हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में अपराध कम होगा और अपराधियों पर अंकुश लगेगा। ‎इधर, समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा बिहार में सुशासन और मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी चिंता कर रही है।

Bihar BJP 3 22Scope News

सम्राट चौधरी ने आगे कहा- कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास के पन्नों में रहा है

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास के पन्नों में रहा है। यही वह कुम्हरार है जहां सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के गौरवशाली इतिहास को लाने के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

Bihar BJP 5 1 22Scope News

आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में BJP के कई बड़े नेता रहे मौजूद

आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, सिद्धार्थ सौरभ, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु मौजूद रहे। ‎साथ ही एनडीए पटना जिला के अध्यक्ष एवं भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कुम्हरार विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन बैद्यनाथ रमन ने किया।

Bihar BJP 4 22Scope News

यह भी पढ़े : RJD की तरफ से कहा गया नहीं खाली होगा आवास, सम्राट चौधरी ने कहा- किसी की ‘बपौती नहीं’…

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img