Advertisement
Advertisement

बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, विरोध में तीन घंटे कर परिचालन बाधित,तीन घंटे देर से पहुँची पुलिस 

बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, विरोध में तीन घंटे कर परिचालन बाधित,तीन घंटे देर से पहुँची पुलिस 

पालीगंज : थानाक्षेत्र के पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर अंकुरी गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मृतक की पहचान अंकुरी महादेव स्थान निवासी सत्येंद्र मोची का पुत्र 18 वर्षीय चुन्नू कुमार के रूप में हुई है। उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

आक्रोशित परिजनों ने टायर जला यातायात बाधित किया

परिजन ग्रामीणों के साथ दौड़ते भागते सड़क पर आ गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना के बाद भी कोई पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके।

करीब तीन घंटे जाम के बाद थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने गांव के प्रबुद्धजनों के सहयोग से लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया तब जाकर इस सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया।

परिजनों ने कहा सड़क पर पहुँचते ही हुई टक्कर

मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि युवक घर से गांव के अपने एक साथी मंगल कुमार के साथ बाइक से पालीगंज के लिए निकला था। वह सड़क पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीणों ने स्थानीय पीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच भेज दिया।

ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सहायता के तौर पर बीडीओ की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए दिए गए हैं।

ये भी पढ़े :  दिन दहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली,बेहतर ईलाज के लिये बेगुसराय रेफर

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...