दिल्ली से पहुंचे पटना तेजस्वी, महागठबंधन विधायकों के साथ सराकर को घेरने की बनाएंगे रणनीति

पटना : बिहार विधानसभा के विपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव आज आज यानी 29 नवंबर को महागठबंधन के सभी घटक दलों के विधायकों के साथ एक अम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक उनके सरकारी आवास एक पोलो रोड में आयोजित की जाएगी। तेजस्वी लगातार मीडिया से बचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बीच तेजस्वी की पार्टी राजद अपनी हार की समीक्षा कर रही है और राज्य के सभी नेताओं के साथ गहन चिँतन जारी है। राजद की समीक्षा बैठक के दौरान ही तेजस्वी यादव दिल्ली चले गए थे जो कि शनिवार को वापस लौट आए हैं। पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी पूरे एक्शन मोड में दिखे।

तेजस्वी बिना Media से बात किए ही अपने आवास की तरफ निकल पड़े

हालांकि, तेजस्वी यादव से पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी से बात नहीं की और सीधे अपने आवास की तरफ निकल गए। तेजस्वी के पहुंचने से पहले पार्टी नेता उनके आवास पर पहुंचने लगे और बाद में फिर तेजस्वी भी पहुंचे जहां वे अब हार की समीक्षा करेंगे। तेजस्वी चुनाव के दौरान गलतियों और कमियों की जानकारी लेंगे तथा नेताओं को एक बार फिर पार्टी की मजबूती को लेकर निर्देश देंगे।

तेजस्वी दिल्ली जाते वक्त भी Media के सवालों को नजरंदाज कर निकल गए थे

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव दिल्ली जाते वक्त भी मीडिया के सवालों को नजरंदाज कर निकल गए थे। चुनाव परिणाम में मिली हार के बाद तेजस्वी के परिवार में भी काफी खटपट देखने को मिला। एक तरफ जहां उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पहले ही पार्टी और परिवार से अलग हैं तो दूसरी तरफ उनकी बहन और सारण लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने भी राजनीति और परिवार से अलग होने की घोषणा कर दी। बताया जा रहा है कि तेजस्वी पर उनके सहयोगी संजय यादव को बढ़ावा देने का आरोप है जबकि संजय पर ही हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

तेजस्वी के आवास पर पहुंचने लगे महागठबंधन के विधायक

हार के बाद तेजस्वी यादव अपने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक तमाम जीते हुए विधायक शामिल होने के लिए धीरे-धीरे तेजस्वी के सरकार आवसा पर शामिल होने के लिए पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में बैठक में भाग लेने के लिए महिशी से राजद के जीते हुए विधायक गौतम कृष्णा टोटो से पहुंचे। बता दें कि एक दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। जिसको लेकर कहीं ना कहीं राजद भी मंथन कर रही है कि सरकार के सामने कैसे आया जाए और जनता की मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाए। हार के बाद तेजस्वी यादव का विधायकों के साथ बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

MLA 22Scope News

तेजस्वी की आवास पर हो रही महागठबंधन की बैठक हुई खत्म

आपको बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकार आवास एक पोलो रोड में महागठबंधन की तरफ से चुनाव में जीते हुए विधायकों के साथ बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि ये बैठक केवल नाम मात्र की रही। क्योंकि राजद के सभी विधायक के साथ-साथ कांग्रेस के दो और सीपीआई माले के विधायक पहुंचे थे।

MLA 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने नीतीश को दी बधाई, कहा- नई NDA सरकार से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की आशा

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img