दियारावासियों का लाइफ लाइन ‘पीपा पुल’ चालु होने से खुशी की लहर, छह पंचायतों को मिली राहत

दियारावासियों का लाइफ लाइन ‘ पीपा पुल ‘ चालु होने से खुशी की लहर, छह पंचायतों को मिली राहत

दानापुर : दानापुर दियारा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गंगा नदी पर बना पीपा पुल, जिसे दियारा का लाइफ लाइन माना जाता है, एक बार फिर से चालु कर दिया गया है। इसके जुड़ते ही दियारा के छह पंचायतों के हजारों लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। लंबे समय से नाव पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि नाव से आवागमन न सिर्फ समय लेने वाला होता है, बल्कि अक्सर खतरनाक भी साबित होता है।

पीपापुल 5 22Scope News

इमरजेंसी में भी अब आसान है दानापुर पहुंचना

स्थानीय लोगों ने बताया कि अब पीपा पुल के जुड़ने से रात में आपातकालीन हालात में भी वे पैदल, बाइक या छोटे चारपहिया वाहनों से सीधे दानापुर पहुंच सकते हैं। दियारा के लोगों ने कहा कि अब मरीजों को नाव से जोखिम भरी यात्रा नहीं करनी पड़ रही। पुल बनने से इलाज और अस्पताल तक पहुंचना काफी आसान हो गया है।

पीपापुल 4 22Scope News

पीपापुल 22Scope News

पीपापुल जीवनदान जैसा, बढ़ेगा रोजगार आवाजाही होगी सुगम

दियारा क्षेत्र के कई लोगों से बात की। आम लोगों ने कहा कि पीपा पुल उनके लिए हर साल जीवनदान जैसा होता है। दियारावासी एवं ऑटो चालक सनोज ने बताया कि पुल जुड़ते ही दानापुर से दियारा तक ऑटो सेवा शुरू हो गई है। अब लोग आराम से हर गांव तक पहुंच पा रहे हैं, जिससे रोजगार भी बढ़ा है और लोगों की आवाजाही भी आसान हुई है।

बाढ़ में पुल ने होने से रोजगार ठप्प, सफर में हमेशा रहता है हादसे का हर

बाढ़ के समय में पीपा पुल खुल जाता है जिससे बड़ी परेशानी होती है। करीमन पंडित, घूमन्तु दुकानदार ने कहा कि पुल न होने पर रोजगार पूरी तरह ठप हो जाता था। नाव से सामान लाना ले जाना मुश्किल होता है। अब पुल जुड़ने से वे आराम से दियारा में घूमकर दुकानदारी कर पा रहे हैं। दियारावासी टुनटुन कुमार का कहना है कि घर के बुजुर्गों और बच्चों को नाव में बैठाना हमेशा डरावना होता था। अब पुल लगने से उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है।

सरकार से पक्का पुल बनाने की मांग

दियारावासी नीतीश ने कहा कि दियारा क्षेत्र के लोग पक्का पुल की मांग वर्षों से कर रहे हैं। हर साल बारिश में जब पानी बढ़ता है तो यह पीपा पुल खोल दिया जाता है, जिसके बाद 5–6 महीनों तक लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। पुल न होने की स्थिति में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, किसान बाजार नहीं पहुंच पाते और मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है।

हालांकि लोगों को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन दियारा वासियों की मांग है कि सरकार इस क्षेत्र के लिए स्थायी पक्का पुल बनाए, ताकि हर साल आने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके।

ये भी पढ़े :  हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने पूजा अर्चना के बाद किया विधिवत शुभारंभ

Saffrn

Trending News

चोरों ने घर में की चोरी, लाखों का सामान लेकर हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी पंचायत में रविवार को देर रात्रि में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।...

निशांत व दीपक बनेंगे MLC, NDA की ओर से होंगे उम्मीदवार,...

पटना : बिहार की राजनीति में विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जो पूर्व सीएम...

Jharkhand Sand Mining: अवैध बालू खनन पर सख्ती की तैयारी, 11...

 झारखंड में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए 11 मई को राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक होगी। 229 बालू घाट...

JTET 2024 Update: आवेदन में फंसे अभ्यर्थी, अब Class 6-8 के...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में तकनीकी समस्या के कारण कई अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 श्रेणी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे...

JSSC Teacher Recruitment Case: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी सख्त, दस्तावेज नहीं देने...

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने JSSC को 16 मई तक सभी दस्तावेज शपथ पत्र के साथ जमा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img