INDvsSA : रांची में ‘किंग’ कोहली का शानदार 52वां शतक, ओवरऑल 83वां

रांची : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 30 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (57) और किंग विराट कोहली (नाबाद 133 रन, 115 गेंद, 11 चौके, सात छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी की है। कोहली ने आज वनडे करियर के 52वां शतक लगाया और ओवरऑल 83 शतक लगाया है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली ने सात चौके और पांच छक्के की सहायता से 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। कोहली 38वें ओवर में मार्को जानसेन की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर शतकीय आंकड़े तक पहुंचे।

विराट के वनडे इंटनेशनल करियर ये 52वां शतक रहा

विराट कोहली के वनडे इंटनेशनल करियर ये 52वां शतक रहा। कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सिंगल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक अपने नाम किए थे।

Virat Kholi 2 22Scope News

कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 83 हो चुकी है

किंग विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 83 हो चुकी है। कोहली ने टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक जड़ा था। कोहली का पिछला शतक इस साल 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में आया था। तब कोहली ने नाबाद 100 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।

यह भी देखें :

रांची में कोहली का रिकॉर्ड दमदार

विराट कोहली का रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स शानदार रिकॉर्ड रहा है। कोहली का इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक रहा। कोहली ने इस मैदान पर पांच पारियां खेलीं हैं, जिसमें वो 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वो तीन शतक के अलावा इस ग्राउंड पर एक अर्धशतकीय इनिंग्स भी खेल चुके हैं।

Virat Kholi 1 22Scope News

यह भी पढ़े : India vs South Africa 1st ODI in Ranchi: टीम इंडिया आज करेगी नयी शुरुआत, Rohit-Virat पर रहेंगी नजरें 

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...